Monday , October 5 2026

आयुष्मान खुराना ने ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गाकर अमिताभ बच्चन को किया भावुक

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 में एक यादगार और पुरानी यादों से भरा पल देखने को मिला, जब अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आगामी फ़िल्म उड़ता तीर के प्रमोशन के लिए शो में पहुँचे।

अपने जन्मदिन के महीने का जश्न मनाते हुए, आयुष्मान खुराना ने “कभी कभी मेरे दिल में” की यादगार प्रस्तुति दी, जिसने श्री अमिताभ बच्चन को सीधे उस दौर की यादों में पहुँचा दिया। इस पर उन्होंने कहा, “बहुत खूब आयुष्मान जी और एक बार एक जोरदार तालियां इनकोली। धन्यवाद, बहुत सारी पुरानी यादें ताजा करदी आपने। ये गाना हमारी फिल्म कभी-कभी का है और ये यश चोपड़ाजी की फिल्म है। हमें याद है कि ये फिल्म कश्मीर में शूट हुई थी और आयुष्मान जी बड़ी अजीब बात हैं कि जब हम कभी कभी शूट कर रहे थे, साथ ही साथ हम और एक फिल्म शूट कर रहे थे यशजी की जिसका नाम था दीवार। वही कह रहे हैं कि बड़ी अजीब बात है आयुष्मान जी और यकीन नहीं होता कि यशजी जो थे एक रोमांटिक किस्म के डायरेक्टर थे और उनकी हर फिल्म रोमांस के लिए जानी जाती है थी, और अचानक वो दीवार जैसी फिल्म बना रहे थे वो भी विपरीत इस फिल्म से। हमें याद है दीवार की शूटिंग के बस दो दिन बाद कभी कभी की शूटिंग शुरू हो गई और कैसे यशजी ने बदलाव किया अपने आप को और समा को कैसे बदला, वो महानता थी यशजी की।”

 (“बहुत बढ़िया, आयुष्मान जी, और एक बार फिर उनके लिए ज़ोरदार तालियाँ हो जाएँ। धन्यवाद, आपने बहुत सारी पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। यह गीत हमारी फ़िल्म कभी कभी का है और यह यश चोपड़ा जी की फ़िल्म थी। मुझे याद है कि इस फ़िल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी। और आयुष्मान जी, एक दिलचस्प बात यह है कि जब हम कभी कभी की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान हम यश जी की एक और फ़िल्म दीवार की शूटिंग भी कर रहे थे। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक बात है, आयुष्मान जी। यश जी को हमेशा एक रोमांटिक निर्देशक के रूप में जाना जाता था और उनकी लगभग हर फ़िल्म रोमांस के लिए मशहूर थी, लेकिन उन्होंने अचानक दीवार जैसी फ़िल्म बनाई, जो कभी कभी से बिल्कुल अलग थी। मुझे याद है कि दीवार की शूटिंग पूरी होने के महज़ दो दिन बाद कभी कभी की शूटिंग शुरू हो गई थी। जिस तरह यश जी ने खुद को पूरी तरह बदल लिया और फ़िल्म के माहौल को एकदम अलग रूप दे दिया, वही उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी।”)

आयुष्मान खुराना की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति के लिए एक बार फिर अपना आभार व्यक्त करते हुए अमिताभ बच्चन का जन्मदिन माह आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने खास अंदाज़ में मनाया। इस विशेष अवसर को और यादगार बनाने के लिए, दोनों कलाकारों ने महानायक से उनके कुछ प्रतिष्ठित संवाद अलगअलग भावनाओं के साथ प्रस्तुत करने का अनुरोध किया, ताकि एक अभिनेता के रूप में उनकी अद्वितीय बहुमुखी प्रतिभा और विरासत का जश्न मनाया जा सके।