Thursday , October 1 2026

अमिताभ की ‘मृत्युदाता’ देखते-देखते सो गईं अलमास, बिग बी के जवाब ने जीता दिल

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कौन बनेगा करोडपती सीज़न 18 में एक हल्के-फुल्के और मज़ेदार बातचीत के दौरान जयपुर की प्रतियोगी अलमास खान ने महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी अपने बचपन की एक दिलचस्प याद साझा की, जिसने पूरे स्टूडियो में हंसी का माहौल बना दिया।

जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें सिनेमा का शौक है, तो अलमास ने फिल्मों के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त करते हुए कहा, “सर, मैं बहुत ही उत्साहित रहती हूँ जब कोई नई फिल्में रिलीज होती हैं या कोई वेब सीरीज और मैं तो पुरानी फिल्मों की तो बहुत बड़ी फैन हूँ।” (सर, जब भी कोई नई फिल्म रिलीज़ होती है या कोई नई वेब सीरीज़ आती है, तो मैं बहुत उत्साहित हो जाती हूं और मैं पुरानी फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।)

फिल्मों के प्रति अपने प्यार की बात को आगे बढ़ाते हुए, अलमास ने अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब वह अमिताभ बच्चन की फिल्म मृत्युदाता देखने के लिए जयपुर के मशहूर राज मंदिर थिएटर गई थीं। उन्होंने कहा, “सर, मैं एक किस्सा सुनाना चाहता हूं फिल्म से संबंधित हैं और आपसे संबंधित हैं। सर, हुआ ऐसा था हमारे जयपुर में एक राज मंदिर नाम का थिएटर है बहुत खूबसूरत से बनाया गया है बहुत फिल्म रिलीज होती है वाहा। तो आपकी एक फिल्म थी मृत्युदाता और उस वक्त मैं थोड़ी छोटी थी और वो मेरी पहली फिल्म है जो मुझे याद है, हम सब कजिन्स वगेरा सब गए वो फिल्म देखने और जगा भी खुबसूरत थी और फिल्म शुरू हुई और सच बोलू सर मुझे वो फिल्म इतनी समझ नहीं आई लेकिन जगह इतनी खूबसूरत थी और एसी लगा था कि मैं सो गई। कसम से सर, जब मेरी आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और आपका गाना चल रहा था। लेकिन मैंने सबसे पहले आपकी फिल्म देखी सर।” (सर, मैं आपको एक किस्सा बताना चाहती हूं, जो एक फिल्म और आपसे जुड़ा हुआ है। सर, हमारे जयपुर में एक थिएटर है, जिसका नाम राज मंदिर है। वह बहुत खूबसूरती से बना हुआ है और वहां बहुत सारी फिल्में रिलीज़ होती हैं। आपकी एक फिल्म आई थी मृत्युदाता और उस समय मैं काफी छोटी थी। मुझे याद है कि वह आपकी पहली फिल्म थी जो मैंने देखी थी। हम सभी कज़िन्स और परिवार वाले वह फिल्म देखने गए थे और वह जगह भी बहुत खूबसूरत थी। फिल्म शुरू हुई और सच कहूं सर, मुझे फिल्म उतनी समझ नहीं आई। लेकिन वह जगह इतनी सुंदर थी और एसी इतनी ठंडी चल रही थी कि मुझे नींद आ गई। मैं कसम खाकर कहती हूं सर, जब मेरी आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और आपका गाना चल रहा था। लेकिन सर, सबसे पहले मैंने आपकी ही फिल्म देखी थी।)

अपनी हाज़िरजवाबी के लिए मशहूर अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज़ में व्यंग्यात्मक जवाब दिया, जिससे दर्शक और प्रतियोगी दोनों ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। उन्होंने कहा, “सोते सोते कैसे देख लिया आपने, पिक्चर तो ख़तम हो गई थी ना।” (सोते हुए कैसे देख ली आपने? फिल्म तो खत्म हो गई थी न?)

यह हल्की-फुल्की नोकझोंक इस एपिसोड में हंसी और मनोरंजन का खास तड़का लेकर आई। इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि श्री अमिताभ बच्चन की शानदार हाज़िरजवाबी आज भी हर पीढ़ी के दर्शकों का दिल जीत लेती है।