मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो किसी सीज़न के खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिलों में गूंजती रहती हैं। अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न उन्हें एक बार फिर वापस लेकर आ रहा है इंडियन आइडल: लीजेंड्स रिटर्न के साथ, जो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने शुक्रवार को शो का पहला प्रोमो लॉन्च किया, जिसकी शुरुआत हिमेश रेशमिया की जज के रूप में वापसी के साथ होती है। अपने 2005 के हिट गीत “आशिक बनाया आपने…” पर एंट्री करते हुए हिमेश मंच पर नॉस्टैल्जिया की लहर लेकर आते हैं और फिर ऐसी बात का वादा करते हैं, जो इस शो में पहले कभी नहीं हुई। “ये शो वो हिस्ट्री क्रिएट करने वाला है… जो अब तक नहीं हुआ।”
और लौटने वाली ये आवाज़ें अपने साथ ढेरों यादें भी ताज़ा करने वाली हैं। प्रोमो में सलमान अली, मोहम्मद दानिश, प्राजक्ता शुक्रे, अमित साना, सायली कांबले, अभिजीत सावंत, अंशिका चोंकर और ऋषि सिंह नज़र आते हैं, ऐसे गायक जिनके इंडियन आइडल के सफर को दर्शकों ने वर्षों तक देखा, सराहा और सेलिब्रेट किया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal