Monday , September 7 2026

स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में बिना निष्पक्ष जांच कार्रवाई न करे दिल्ली सरकार 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। योगी सेना (भारत) के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित मिश्रा के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पार्क हजरतगंज में स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में लखनऊ कमिश्नर के माध्यम से दिल्ली सरकार को ज्ञापन भेजा। एड0 मोहित मिश्रा ने कहा कि नागरिक एवं युवा समाज के लोग स्वतंत्र भारद्वाज से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण रैली एवं मार्च आयोजित करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहाकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध बिना निष्पक्ष जांच एवं पर्याप्त तथ्यों के आधार के कोई गलत कार्रवाई न हो तथा मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर, यदि किसी भी पक्ष द्वारा कानून का दुरुपयोग अथवा गलत आरोप लगाए गए हों, तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

योगी सेना भारत के प्रवक्ता अंकित पांडे ने कहा कि हम सभी नागरिक एवं युवा समाज के लोग स्वतंत्र भारद्वाज से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच तथा निष्पक्ष कार्यवाही हो। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू प्रदेश मंत्री, अंशुल निगम (ट्रस्टी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर), महेश कुमार मौर्या (प्रदेश सचिव), पवन कुमार पटेल (जिला कार्यकारिणी सदस्य), अंकित पाण्डेय, अभिषेक ठाकुर, रोशन, शिवम मिश्रा, काका आयुष ठाकुर, गोलू सिंह, शौर्य ठाकुर, अमित डीमन, मोहित, रवि, सत्यम् सिंह, आशुतोष, अक्षय आदि लोग मौजूद रहे।