लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, विराट खंड, गोमती नगर में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का संयुक्त समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव/प्रबंघक राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या शिल्पी बाजपेयी तथा उप-प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके संदेश को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात शिक्षकों ने मधुर गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों का कर्मचारियों को उपहार प्रदान करके उनको सम्मानित किया।
अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने शिक्षकों के लिए विशेष संगीतमय शुभकामना संदेश प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति, शिक्षकों का रैम्प वॉक तथा मनोरंजक लघु नाटिका कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। समापन अवसर पर सचिव राजीव अग्रवाल ने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी संदेश से सभी का उत्साहवर्धन किया। समारोह में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, रीता मित्तल, अनूप गोयल, मनोज बालाजी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal