Friday , October 23 2026

यूपीपीसीबी के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया दौलतगंज एसटीपी का एक्सपोजर विजिट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 40 ट्रेनी असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर एवं असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर ने लखनऊ स्थित 56 एमएलडी दौलतगंज एसटीपी का एक्सपोजर विजिट किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था और सीवेज के उपचार की विभिन्न प्रक्रियाओं को करीब से समझा।

दौलतगंज एसटीपी के प्लांट इंचार्ज अमरेश सिन्हा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्लांट के संचालन एवं सीवेज ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एसटीपी में सीवेज के पहुंचने से लेकर उसके विभिन्न चरणों में उपचार और ट्रीटमेंट के बाद पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान अधिकारियों ने प्लांट के विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया और सीवेज ट्रीटमेंट की तकनीकी प्रक्रिया को समझा। इस विजिट का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को सीवेज प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।