लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वनस्थली विद्यापीठ में कानून की पढ़ायी कर रही लखनऊ की राजनन्दिनी तिवारी ने अपनी टीम की सदस्यों चार्वी शर्मा व विशाखा लक्ष्मी के साथ प्रथम एसजीवीयू रांका नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वनस्थली की इस टीम ने कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी को पराजित कर यह सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि के लिये प्रथम पुरस्कार के रूप में टीम को 21 हजार रुपये नगर, ट्राफी और प्रमाण दिया गया।जबकि दूसरे स्थान पर रही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को 11 हजार रुपये के साथ ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया गया। इसी तरह बेस्ट मेंटर और रिसर्चर को पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गये।

इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख संस्थानों में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जीएमएलयू, सिम्बोसिस लाॅ स्कूल पुणे, नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एण्ड रिसर्च आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। स्कूल ऑफ लाॅ सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कानून की शिक्षा ले रहे छात्रों को एडवोकेसी डेवलपमेंट स्किल, लीगल रिसर्च एप्टीट्यूड, ड्राफ्टिंग, कोर्टरूम के एटीट्यूड के क्षेत्र में तैयार करना है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal