मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने नए गेम शो इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष के लिए तैयार है, जो दर्शकों को मनोरंजन, हंसी, सरप्राइज़ और दिल छू लेने वाले पलों का परफेक्ट मिश्रण पेश करेगा। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया द्वारा होस्ट किया गया यह शो दर्शकों को सीधे गेम्स की रोमांचक दुनिया में ले जाएगा, जहाँ मज़ेदार चुनौतियाँ और अप्रत्याशित रिवॉर्ड्स उनका इंतज़ार करेंगे।
एक मज़ेदार सेगमेंट में भारती और हर्ष ने दर्शकों के साथ बातचीत की और उन्हें लड्डू बाँटे। लेकिन इन मिठाइयों में एक खास सरप्राइज़ छिपा थाएक लड्डू में सिक्का रखा गया था, और जिसे यह सिक्का मिलता, उसे नकद इनाम दिया जाता। जैसे ही दर्शक अपने लड्डू चेक करने लगे, एक महिला भाग्यशाली विजेता बनीं। उन्हें सिक्का मिला और उन्होंने ₹10,000 का कैश प्राइज़ जीत लिया।
हर्ष ने जब महिला से पूछा कि वह इनाम की राशि का क्या करने वाली हैं, तो उन्होंने बताया कि वह इसे अपनी बेटी के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं। उनका यह सरल लेकिन दिल छू लेने वाला जवाब तुरंत ही भारती के दिल को छू गया। माँ के बिना शर्त प्यार को याद करते हुए भारती सिंह ने कहा, “माँ की फीलिंग सिर्फ माँ ही जान सकती है। जो माँ बनती है, उसे पता होता है कि वो अपने बच्चों के लिए क्या-क्या करना चाहती है। लेकिन उन्होंने इतनी अच्छी बात कही है कि इनकी बेटी होम्योपैथिक डॉक्टर बन रही है, तो इनके खर्चे-पानी के लिए वो ये पैसे देना चाहती है हैं।”

महिला के शब्दों और अपनी बेटी के लिए इनाम की राशि इस्तेमाल करने के उनके निस्वार्थ निर्णय से प्रभावित होकर हर्ष ने इस पल को और भी खास बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “आपने अपनी बेटी के बारे में इतनी अच्छी बात कही है, तो हम इसे डबल कर देते हैं। मैं इसे ₹20,000 कर देता हूं।”
एक मज़ेदार ऑडियंस इंटरैक्शन जल्द ही एक भावुक पल में बदल गया जिसने इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष की असली भावना को खूबसूरती से कैप्चर किया। यहाँ जीत का रोमांच असली भावनाओं, मानवीय जुड़ाव और अप्रत्याशित दयालुता के साथ जुड़ गया।
इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष का प्रीमियर 24 अगस्त रात 8:00 बजे होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा और सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal