मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष सेलिब्रिटीज़ को ऐसे माहौल में लेकर आएगा जहाँ वे अपनी पब्लिक इमेज से हटकर लाइव ऑडियंस के साथ गेम्स और एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेंगे। शो से दर्शक क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस पर बात करते हुए हर्ष लिम्बाचिया ने साझा किया कि यह फॉर्मेट सेलिब्रिटीज़ को खुलकर अपने अलग पहलू दिखाने का मौका देगा।
यह बताते हुए कि दर्शक सबसे अधिक किस चीज़ का आनंद लेंगे, हर्ष लिंबाचिया ने कहा, “मुझे लगता है कि दर्शक सबसे ज्यादा ये एन्जॉय करेंगे कि सेलिब्रिटीज जो एक शेल में रहते हैं, एक ज़ोन में रहते हैं, कि नहीं यार कुछ सेलिब्रिटीज दुनिया के सामने खुल कर नहीं आ पाते। लेकिन यहाँ पर हर सेलिब्रिटी आपको अपने ज़ोन में खुलते हुए दिखेंगे, जो भी उनकी प्रॉब्लम होंगी या जो भी कुछ ऑडियंस होती है कुछ सेलिब्रिटी होते हैं जो दुनिया के सामने खुल नहीं पाते, वैसे यहाँ पर आपको सेलिब्रिटी एकदम खुलते हुए नज़र आएंगे। साथ ही, जो हमारी स्टूडियो ऑडियंस है, वो असली ऑडियंस है, जिनको पूरे देश में से इनवाइट कर रहे हैं। तो एक ऑडियंस और सेलिब्रिटी के बीच की जो लाइन थी, वो इस शो में गायब होने वाली है, क्योंकि ऑडियंस भी उतना ही मज़ा करने वाली है, उतने ही गेम्स खेल ने वाली है जितने गेम्स सेलिब्रिटी खेल ने वाले हैं।”
सेलिब्रिटीज़ के अपने परिचित ज़ोन से बाहर निकलने और ऑडियंस के गेम्स का सक्रिय हिस्सा बनने के साथ, इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष ऐसा माहौल बनाने का लक्ष्य रखता है जहाँ सेलिब्रिटी और ऑडियंस की भागीदारी के बीच का फर्क कम हो जाए। यह फॉर्मेट दोनों को गेम्स और एंटरटेनमेंट के ज़रिए जोड़ता है, जिससे दर्शक सेलिब्रिटीज़ को एक अलग अंदाज़ में देख पाएंगे और ऑडियंस भी शो का अहम हिस्सा बनेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal