मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। छह साल बाद, टेलीविज़न की लोकप्रिय होस्टिंग जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के आने वाले इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष के लिए फिर से साथ आ रही है। अपनी सहज केमिस्ट्री, संक्रामक ह्यूमर और नैचुरल अंडरस्टैंडिंग के लिए मशहूर यह जोड़ी शो में अपनी सिग्नेचर नोकझोंक, मज़ेदार प्रतिद्वंद्विता और भरपूर मनोरंजन लेकर आने वाली है।
भारती सिंह ने साझा करते हुए कहा, हर्ष के साथ काम करना मेरा काम बहुत आसान बना देता है, “6 साल बाद मैं और हर्ष के साथ में काम कर रहे हैं, तो मैं बहुत उत्साहित हूं हर्ष के साथ काम करने के लिए। मेरा काम आधा हो जाता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई चीज आप पढ़ नहीं पाते। जब आपके साथ कोई और को-होस्ट होता है, तो मैं अपनी लाइन्स पूरी रखता हूं। पढ़ कर जाती हूं। लेकिन थोड़ा हर्ष का फायदा लेती हूं, हर्ष मेरे साथ होस्ट होता है, तो मैं थोड़ा काम पढ़ कर जाती हूं क्यों के मुझे पता है ये पढ़ना सही है। ये फटाफट पढ़ हे लेगा. और मैं बहुत उत्साहित हूं हर्ष के साथ फिर से काम करने के लिए। मुझे उम्मीद है, वो भी एक्साइटेड हो। लगता तो नहीं है, लेकिन बहुत मजा आ रहा है।”

मज़ा और बढ़ाते हुए, हर्ष ने बताया कि भले ही दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता है, लेकिन गेम-शो के सेट पर उनके बीच कॉम्पिटिशन की भावना भी आ सकती है। उन्होंने कहा, “जब चुनौतियों की बात आती है, तो भारती थोड़ी ज़्यादा कॉम्पिटिटिव है, मैं थोड़ा कम कॉम्पिटिटिव हूँ। मेरे लिए मस्ती ज़्यादा ज़रूरी होती है। आखिर में जो होता है, वो हो ही जाता है, कुछ न कुछ अच्छा हो ही जाता है। लेकिन भारती बहुत कॉम्पिटिटिव है। लेकिन हाँ, घर पे हम वो कॉम्पिटिशन नहीं लेके जाते हैं। और कुछ गेम्स में मुझे पक्का ऐसा होगा, जहां पर मैं भारती को हराना चाहूंगा, और भारती भी मुझे हराना चाहेगी। तो देखते हैं क्या होता है। मुझे यकीन है सेट के झगड़े हम घर पे ना लेके आएं।”
अपनी नैचुरल अंडरस्टैंडिंग और सहज अंदाज़ से एक-दूसरे को आसानी से सपोर्ट करने वाली भारती और हर्ष की यह जोड़ी, इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष में दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और मज़ेदार कॉम्पिटिशन का नया डोज़ देने का वादा करती है। स्टेज पर उनकी स्पॉन्टेनियस नोकझोंक और मज़ेदार पल शो की खासियत बनने वाले हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal