Wednesday , August 19 2026

मोटोरोला ने पेश किया मोटो जी मैक्स, एंड्रॉइड 16 और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मोबाइल टेक्‍नोलॉजी में ग्‍लोबल लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने ऑल-न्‍यू मोटो जी मैक्स के लॉन्च की घोषणा की। यह इस सेगमेंट का सबसे कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन है, जिसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो प्रीमियम डिज़ाइन, असाधारण टिकाऊपन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ चाहते हैं।

शानदार पैंटोन क्यूरेटेड रंगों में लक्ज़री सैटिन-प्रेरित फिनिश, सेगमेंट के अग्रणी 50 एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 प्रोसेसर, इमर्सिव 6.72-इंच 120 हर्ट्ज फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और विशाल 7000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को मिलाकर मोटो जी मैक्स एक कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है। आधुनिक जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए निर्मित, इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई, एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन, आईपी64 वॉटर-रेसिस्टेंट डिज़ाइन, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स और एकदम नया एंड्रॉइड 16 अनुभव भी शामिल है।

मोटो जी मैक्स में प्रीमियम कारीगरी का संयोजन लक्ज़री सैटिन फिनिश के साथ किया गया है। जी-सीरीज़ के किसी भी स्मार्टफोन में पहली बार दी गई यह फिनिश रोज़ाना के फिंगरप्रिंट्स और दाग-धब्बों को रोकते हुए एक अल्ट्रा-प्रीमियम लुक और फील देती है। शानदार पैंटोन स्‍टारगेज़र, पैंटोन अलास्‍कन, ब्‍लू, और पैंटोन मालागा कलर ऑप्शंस में उपलब्ध, यह स्मार्टफोन मोटोरोला के प्रीमियम डिज़ाइन फिलॉसफी के साथ वैश्विक स्तर पर चुने गए रंगों को एक साथ लाता है, जो डिवाइस को एक विशिष्ट और परिष्कृत रूप देता है।

इसका स्लीक डिज़ाइन, एर्गोनॉमिक प्रोफ़ाइल और संतुलित वजन वितरण एक आरामदायक इन-हैंड अनुभव प्रदान करता है—चाहे उपयोगकर्ता दिन भर ब्राउज़िंग, गेमिंग, स्ट्रीमिंग कर रहे हों या तस्वीरें खींच रहे हों। प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप को रोज़मर्रा के टिकाऊपन के साथ जोड़ते हुए, मोटो जी मैक्स को सुरुचिपूर्ण दिखने, प्रीमियम महसूस होने और उपयोगकर्ताओं की जीवनशैली को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मोटो जी मैक्स के केंद्र में सेगमेंट का अग्रणी 50एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम है। जिसे उपयोगकर्ताओं को लगभग हर रोशनी की स्थिति में अधिक ब्राइट, शार्प और जीवंत तस्वीरें लेने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्वाड पिक्सेल तकनीक द्वारा संचालित, यह कैमरा असाधारण विवरण और बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस देता है। 8एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा हर दृश्य का अधिक हिस्सा कैप्चर करता है। 32एमपी क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा नैचुरल स्किन टोन और बेहतर क्‍लैरिटी के साथ अधिक ब्राइट सेल्फी देता है। 

इंटेलिजेंट 2-इन-1 एम्ब्रिएंट लाइट सेंसर तेज़ फोकसिंग और बेहतर एक्सपोज़र सक्षम करने के लिए तुरंत आसपास की रोशनी को मापता है। एआई-पावर्ड फीचर्स जैसेकि ऑटो नाइट विज़न, नाइट विज़न और एआई-पावर्ड पोर्ट्रेट फीचर्स बैकग्राउंड में बुद्धिमानी से काम करते हैं ताकि रात में अधिक ब्राइट तस्वीरें, अधिक नैचुरल पोर्ट्रेट और शार्प इमेज मिल सकें। एडोब स्‍कैन, फोटो बूथ, सुपर ज़ूम, ड्युअल कैप्‍चर और प्रो मोड जैसे फीचर्स आसानी से कंटेंट को कैप्चर करने, बनाने और शेयर करने की लचीलापन प्रदान करते हैं।

गूगल फोटोज़ एडिटिंग और एआई-पावर्ड फोटोग्राफी के साथ कैमरा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाया गया है, जो एक ही सहज अनुभव में इंटेलिजेंट एन्हांसमेंट और उन्नत एडिटिंग टूल्स को एक साथ लाता है। फोटो एन्हांसमेंट इंजन हर लेंस पर रंग, ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, टेक्सचर और नॉइज़ रिडक्शन को स्वचालित रूप से ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे हर तस्वीर अधिक ब्राइट, शार्प और स्वाभाविक दिखती है।

उपयोगकर्ता मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्‍लर, रिइमैजिन, ऑटो फ्रेम, पोट्रेट ब्‍लर, पोट्रेट लाइट, स्‍काई, कलर पॉप और सिनेमैटिक फोटोज जैसे शक्तिशाली एआई फीचर्स का उपयोग करके आसानी से फोटो एडिट कर सकते हैं और सामान्य पलों को पेशेवर रूप से एडिट की गई तस्वीरों में बदल सकते हैं।

कुशल 4एनएम प्रोसेस पर बने अत्यधिक विश्वसनीय स्‍नैपड्रैगन 6एस जेन प्रोसेसर द्वारा संचालित, मोटो जी मैक्स उपयोगकर्ताओं के हर काम के लिए तेज़, रिस्पॉन्सिव और पावर-इफिशिएंट परफॉरमेंस देता है। लो पावर डबल डेटा रेट 5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज तेजी से ऐप लॉन्च करना, सुचारू मल्टीटास्किंग और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस में मदद करते हैं।

रैम बूस्ट बुद्धिमानी से अप्रयुक्त स्टोरेज को अतिरिक्त वर्चुअल मेमोरी में बदल देता है, जिससे उपयोगकर्ता बैकग्राउंड में अधिक ऐप्स को सक्रिय रख सकते हैं और आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं। चाहे गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग, वीडियो कॉल अटेंड करना हो या दिन भर मल्टीटास्किंग करना हो, मोटो जी मैक्स आज के जमाने की जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए विश्वसनीय परफॉरमेंस प्रदान करता है।

मोटो जी मैक्स में एक इमर्सिव 6.72-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो फिल्मों, गेमिंग, पढ़ने और सोशल मीडिया के लिए शार्प विज़ुअल्स, जीवंत रंग और उत्कृष्ट स्पष्टता प्रदान करती है। 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट स्मूथ स्क्रॉलिंग, फ्लूइड एनिमेशन और अत्यधिक रिस्पॉन्सिव टच अनुभव देती है, जिससे हर स्वाइप और टैप बेहद आसान महसूस होता है।

डिस्‍प्‍ले कलर बूस्‍ट और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड के साथ, डिस्प्ले तेज धूप और बाहरी परिस्थितियों में भी साफ और जीवंत दिखाई देता है। वाटर टच टेक्‍नोलॉजी गीली उंगलियों से भी डिस्प्ले को रिस्पॉन्सिव बनाए रखती है, जिससे उपयोगकर्ता वर्कआउट, हल्की बारिश या रोज़मर्रा के कामों के दौरान आत्मविश्वास से अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोटो जी मैक्स को इसकी विशाल 7000एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ सही मायने में बैटरी की स्वतंत्रता देने के लिए बनाया गया है। जो एक सिंगल चार्ज पर 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 63 घंटे तक का उपयोग प्रदान करती है। चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, गेमिंग, यात्रा करना हो, मीटिंग्स अटेंड करना हो या दोस्तों और परिवार से जुड़े रहना हो, उपयोगकर्ता बार-बार चार्जर ढूंढे बिना लंबे समय तक चलने वाले बैटरी बैकअप पर भरोसा कर सकते हैं। त्वरित चार्जिंग के लिए 33वाॅट टर्बोपावर चार्जर का सपोर्ट मिलता है। बैटरी केयर और उन्नत सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक को 1,000 चार्जिंग साइकिल तक विश्वसनीय प्रदर्शन बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

रोज़मर्रा की चुनौतियों से निपटने के लिए बनाया गया,  मोटो जी मैक्स  असाधारण टिकाऊपन और प्रीमियम कारीगरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में खरोंच और गलती से गिरने से सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन इसे दैनिक उपयोग की कठोर परिस्थितियों को सहन करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसका एसजीएस-प्रमाणित आईपी64 वॉटर-रेसिस्टेंट डिज़ाइन धूल और पानी के छीटों से विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे यह जीवन के हर मोड़ पर एक भरोसेमंद साथी बन जाता है।

इसके मनोरंजन के अनुभव को डॉल्‍बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स द्वारा और बेहतर बनाया गया है, जो बेहतरीन बेस, व्यापक साउंड और एकदम स्पष्ट आवाज प्रदान करते हैं। हाई रेजोल्‍यूशन ऑडियो, डुअल माइक्रोफोन और एक सुविधाजनक 3.5एमएम हेडफोन जैक के साथ मिलकर, मोटो जी मैक्स  संगीत, फिल्मों, गेमिंग और कॉल्स के दौरान एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हमारा मानना है कि स्मार्टफोन अब सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। नए मोटो जी मैक्स में हमने शानदार डिज़ाइन और सैटिन फिनिश के साथ बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी, तेज़ परफ़ॉरमेंस और टिकाऊपन को एक साथ शामिल किया है। इसे आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोटो खींचने और जुड़े रहने से लेकर काम, गेमिंग और मनोरंजन तक, यह फोन उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो अपने स्मार्टफोन से कुछ ज्यादा की उम्मीद रखते हैं।”

उन्होंने कहा, “अपने खास लुक, बेहतरीन फीचर्स और सही कीमत के साथ, यह फोन लुक्‍स और परफ़ॉरमेंस दोनों में एक नया स्टैंडर्ड सेट करता है। मोटो जी मैक्स नए एंड्रॉइड 16 के साथ आता है, जो एक साफ़, सहज और सुरक्षित सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। उपयोगकर्ता गूगल जेमिनी की मदद से अपने काम आसानी से पूरे कर सकते हैं, जो उन्हें अधिक कुशलता से खोज करने, लिखने, सीखने, विचार-मंथन करने और दैनिक कार्यों को पूरा करने में मदद करता है।”