Monday , August 17 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एक्सिस बैंक का विस्तार, 50 नई शाखाओं का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक्सिस बैंक ने देश भर में 50 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। यह विस्तार विविध भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक केंद्रों में ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए एक्सिस बैंक के निरंतर निवेश को दर्शाता है।जैसे-जैसे भारत अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, ज्‍यादातर लोगों का औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है। शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में फैली ये नई शाखाएं ग्राहकों के करीब बैंकिंग सेवाओं का संपूर्ण दायरा लेकर आएंगी, जो बैंक के तकनीक-संचालित डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगी।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में स्थित इन शाखाओं को एक सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एटीएम, सुगम इंफ्रास्ट्रक्चर, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाओं और क्षेत्रीय भाषाई सहायता से लैस, ये शाखाएं ग्राहकों की सुविधा, समावेशन और स्थानीय बाजार की जरूरतों पर बैंक के ध्यान को और मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर, एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीश शारदा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, देश के विकास में और लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने में बैंकों की बड़ी भूमिका है। ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ के दौरान 50 नई शाखाएँ खोलना यह दिखाता है कि जहाँ भी विकास हो रहा है और जहाँ ग्राहकों को हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, हम वहाँ पहुँचना चाहते हैं। इसके साथ ही, हम ऐसी नई सुविधाओं पर काम कर रहे हैं जिससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग पहले से ज़्यादा आसान, सुरक्षित और काम की बन सके।”