लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती तट पर स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित श्रावणी तीज उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वाती सिंह, समाजसेविका बिंदु बोरा, डॉ. रोहाणी सेठी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा एवं वीना सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में पूरवी अग्रवाल ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में होंडा एक्टिवा स्कूटर प्रदान किया गया। वहीं रिचा प्रथम रनरअप रहीं, जिन्हें एलईडी टीवी पुरस्कार स्वरूप दिया गया। आकृति अग्रवाल ने द्वितीय रनरअप का स्थान प्राप्त किया और उन्हें हाउस ऑफ गिनीज़ा की ओर से आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में संजना और प्रीति भी टॉप-5 में स्थान बनाने में सफल रहीं। दोनों को सम्मान स्वरूप 10-10 ग्राम की चांदी का सिक्का प्रदान किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका बिंदु बोरा, स्मिता अग्रवाल, तुषा अरोड़ा और निकिता अग्रवाल ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के पारंपरिक परिधान, श्रृंगार, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजिका मोनिका अग्रवाल के साथ अलका अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, सुधा गर्ग, पारुल अग्रवाल और पायल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। समाजसेविका बिंदु बोरा ने कहा कि तीज उत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति का उत्सव है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal