Saturday , August 15 2026

ध्वजारोहण कर व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन उद्घोष व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सिद्धि विनायक बाजार, नहर रोड, जानकीपुरम विस्तार स्थित प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। व्यापारियों ने वीर जवानों की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा।

ध्वजारोहण के उपरांत व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। संगठन के प्रदेश कार्यालय से शुरू हुई यात्रा भिटौली चौराहा, सीतापुर रोड, मड़ियांव, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, टेढ़ी पुलिया चौराहा, 60 फिट रोड होते हुए अटल चौराहा जानकीपुरम विस्तार पहुंचकर संपन्न हुई। जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर प्रदेश संरक्षक कौशल कुमार सिंह, पंकज मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री आरके सिंह, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय,  भुवन चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू मौर्य, जिलाध्यक्ष नवीन सिंह, महानगर अध्यक्ष विपिन सिंह,  जानकीपुरम इकाई के महामंत्री दिवाकर पाण्डेय सहित समस्त इकाइयों के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहें।