मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इस स्वतंत्रता दिवस ज़ी सिनेमा ‘बॉर्डर 2’ के साथ देश के जज़्बे को सलाम कर रहा है। देश की रक्षा के लिए डटे वीर जवानों के साहस, बलिदान और अटूट जज़्बे को समर्पित इस खास पहल के जरिए ज़ी सिनेमा ने ‘बॉर्डर 2’ की दुनिया को देशभर के दर्शकों के और करीब पहुँचाया है। स्वतंत्रता दिवस की भावना से जुड़ी इस खास कैंपेन के जरिए टीवी प्रीमियर को दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने की कोशिश की गई है।

टीवी और डिजिटल स्क्रीन से आगे बढ़ते हुए ज़ी सिनेमा ने ‘बॉर्डर 2’ की कहानी और उसके जज़्बे को देशभर की सड़कों और लोगों के बीच पहुँचाया। इस कैंपेन के जरिए लोगों को सीधे जुड़ने और इस जश्न का हिस्सा बनने का मौका मिला।
‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ इस जश्न ने जयपुर को ज़बर्दस्त रंग में रंग दिया। खास तौर पर तैयार किया गया ‘बॉर्डर 2’ ट्रक शहर की सड़कों से गुजरा और उसके साथ तिरंगा लेकर बाइकर्स का काफिला भी चला। देशभक्ति से भरे संगीत, डांस, ‘बॉर्डर 2’ के यादगार डायलॉग्स और दर्शकों के साथ लाइव बातचीत ने पूरे रास्ते लोगों को इस जश्न से जोड़े रखा। शहर में कई जगहों पर हुए स्टॉप्स के साथ तिरंगा यात्रा ने रोजमर्रा की सड़कों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बदल दिया।

तिरंगा यात्रा अब उदयपुर तक पहुँच रही है। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ थीम वाले कैंटर एक्टिवेशंस और ब्रांडेड रिक्शा अनाउंसमेंट्स के जरिए यह पहल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 40 से ज्यादा शहरों तक पहुँच रही है। इन एक्टिवेशंस के जरिए ज़ी सिनेमा ने स्वतंत्रता दिवस के जज़्बे को सड़कों और लोगों के बीच पहुंचाया और ‘बॉर्डर 2’ के साथ गर्व, जोश और एकजुटता के पल बनाए।

यह जश्न स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगा और 15 अगस्त की शाम अपने खास मुकाम पर पहुँचेगा, जब देशभर के परिवार अपने घरों में ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एक साथ देखेंगे। फिल्म का प्रीमियर शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म भारतीय जवानों के साहस, भाईचारे और देश के लिए उनके जज़्बे की कहानी पेश करती है है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal