नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एसएलएमजी बेवरेजेज ने लगन शास्त्री को नया सीईओ बनाया है। कोका-कोला के बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में गिने जाने वाली ये कंपनी, अब अपने अगले ग्रोथ फेज में कदम रख रही है। 10 अगस्त 2026 से लगन शास्त्री ने ये जिम्मेदारी संभाल ली है। कंपनी का कहना है कि ये नियुक्ति उनकी ग्लोबल एक्सपैंशन स्ट्रैटेजी और नई ऊंचाइयों की शुरुआत है।
पिछले कुछ सालों में एसएलएमजी बेवरेजेज ने मजबूत पार्टनरशिप, तगड़ी ऑपरेशनल स्टाइल और नए आइडियाज की वजह से इंडियन बेवरेज मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत किया है। अब कंपनी ग्लोबली टॉप कोका-कोला बॉटलिंग कंपनियों में अपनी जगह बनाना चाहती है। इनोवेशन, डिसिप्लिन और लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी, यही अब उनका फोकस रहेगा। सीईओ के तौर पर लगन शास्त्री, लखनऊ के कॉर्पोरेट ऑफिस से काम करेंगे और सीधा ऑपरेशनल बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
लगन शास्त्री के पास करीब 30 साल का अनुभव है। उन्होंने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर शुरुआत की थी। वहीँ, लगभग 20 साल तक अलग-अलग डिपार्टमेंट में- सेल्स, मार्केटिंग, स्ट्रैटेजी और प्रॉफिट सेंटर मैनेजमेंट-सीनियर पोजिशन संभाली। आखिर में वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-मार्केट ऑपरेशंस भी बने। इसके बाद 2020 में वह DFM Foods Limited के एमडी और सीईओ रहे, जहां उन्होंने पीई-सपोर्टेड ग्रोथ को लीड किया। बाद में, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के लिए भी स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर अहम योगदान दिया। वह SRCC, दिल्ली से बीकॉम (ऑनर्स) और IIM बंगलोर से पीजीडीएम कर चुके हैं।
एसएलएमजी के बोर्ड ने इस नियुक्ति को टर्निंग पॉइंट कहा है। बोर्ड को भरोसा है कि बॉटलिंग इकोसिस्टम की गहरी समझ और अनुभव से, शास्त्री कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल स्किल्स और सप्लाई चेन सिस्टम को और मजबूत करेंगे।
नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए लगन शास्त्री ने कहा, “मैं SLMG की जबरदस्त ग्रोथ जर्नी में शामिल होकर बहुत एक्साइटेड हूं। कंपनी ने मजबूती से अपनी नींव रखी है-फिचर-कस्टमर्स की समझ, स्ट्रॉन्ग पार्टनरशिप्स और इनोवेशन के दम पर। हमारे पास आगे बढ़ने और कंपनी को ग्लोबली अगले स्तर पर ले जाने का शानदार मौका है। मैं लीडरशिप टीम, बोर्ड और सभी कलीग्स के साथ मिलकर SLMG को 10 बिलियन डॉलर की वैल्यू और दुनिया की टॉप 10 कोका-कोला बॉटलिंग कंपनियों में पहुंचाने के लक्ष्य के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हर स्टेकहोल्डर के लिए स्थायी वैल्यू क्रिएशन भी हमारा मकसद रहेगा।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal