मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कौन बनेगा करोड़पति अपने स्टार-स्टडेड सीज़न 18 प्रीमियर के लिए तैयार है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड के बड़े नाम आमिर ख़ान, प्रीति ज़िंटा और सनी देओल नज़र आएंगे। यह ओपनिंग एपिसोड थीम ‘सोचना पड़ेगा’ के साथ दर्शकों के लिए यादगार बनने वाला है। प्रीमियर के दौरान एक मज़ेदार सेगमेंट में प्रीति ज़िंटा ने बच्चन परिवार के साथ काम करने की अपनी प्यारी यादें साझा कीं और बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए कितनी दूर तक कोशिशें कीं।
लाइव स्टूडियो ऑडियंस के साथ एक दिलचस्प बातचीत के दौरान, एक फ़ैन ने प्रीति से बच्चन परिवार के साथ उनके लंबे रिश्ते के बारे में पूछा। “आपने अमिताभ सर, या यूं कहें कि बच्चन परिवार के साथ कुल मिलाकर बहुत काम किया है। तो आपकी सबसे प्यारी याद क्या है?” (आपने अमिताभ सर और बच्चन परिवार के साथ बहुत काम किया है। तो आपकी सबसे प्यारी याद कौन सी है?)
प्रीति ने जवाब देते हुए बच्चन परिवार के प्रति अपनी प्रशंसा जताई और बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ सिर्फ़ एक फ्रेम साझा करने के लिए कितनी मज़ेदार और लंबी कोशिशें कीं। यह किस्सा उन्होंने 2003 की फ़िल्म अरमान से जुड़ा हुआ सुनाया।
प्रीति ने बताया, “मेरी बहुत प्यारी यादें हैं। ये एक ऐसा परिवार है जिसे मैं बहुत प्यार और सम्मान करती हूँ। लेकिन अगर मुझे एक याद चुननी हो, तो मैं अमित जी के साथ काम करने के लिए बेताब थी… सच में बेताब….. और मैंने बहुत कोशिश किया , और फिर मैंने फिल्म साइन की अरमान, और मैंने डायरेक्टर हनी ईरानी से कहा, कि मैं यह फिल्म करूंगी अगर मेरा अमित जी के साथ एक सीन हो। तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, अगर तुम उनके साथ काम करने के लिए मर रही हो, तो सीन में मरना ही पड़ेगा।’ मेरा किरदार कोमा में था और अमिताभ जी आते हैं और मैं कोमा में थी। अमित जी, याद है? मैं इतनी कांप रही थी क्योंकि मरने की एक्टिंग करना बहुत मुश्किल था। मुझे बहुत अजीब लग रहा था क्योंकि कमरे में अमिताभ बच्चन मौजूद थे और मैं कांप रही थी, प्रीति आप सीन ख़राब कर रही हैं, प्रीति आप हिल रही हैं.. प्रीति।” (मेरी बहुत प्यारी यादें हैं। ये एक ऐसा परिवार है जिसे मैं बहुत प्यार और सम्मान करती हूँ। लेकिन अगर मुझे एक याद चुननी हो, तो मैं अमित जी के साथ काम करने के लिए बेताब थी… सच में बेताब! मैंने बहुत कोशिश की और फिर मैंने अर्मान फ़िल्म साइन की। मैंने डायरेक्टर हनी ईरानी से कहा, ‘मैं ये फ़िल्म तभी करूँगी अगर मेरा अमित जी के साथ कम से कम एक सीन हो।’ तो उन्होंने कहा, ‘अगर तुम उनके साथ काम करने के लिए मर रही हो, तो सीन में मरना ही पड़ेगा।’ मेरा किरदार कोमा में था और अमिताभ जी कमरे में आते हैं जब मैं कोमा में लेटी हुई थी। अमित जी, याद है? मैं इतनी कांप रही थी क्योंकि डेड एक्ट करना बहुत मुश्किल था! मुझे बहुत अजीब लग रहा था क्योंकि कमरे में अमिताभ बच्चन मौजूद थे और मैं कांप रही थी। टीम बार-बार कह रही थी, ‘प्रीति, आप सीन ख़राब कर रही हो… प्रीति, आप हिल रही हो… प्रीति!)
स्टूडियो में गूँजती हंसी के बीच प्रीति ने स्वीकार किया कि कोमा पेशेंट की तरह बिल्कुल स्थिर रहना उनके लिए लगभग नामुमकिन था, क्योंकि सिनेमा के इस लीजेंड की मौजूदगी में वह नर्वसनेस से पूरी तरह अभिभूत हो गई थीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal