Monday , August 10 2026

लद्दाख की चोटियों से प्रेरित सोनाटा का ‘समिट’ कलेक्शन लॉन्च

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनाटा ने अपने ग्राहकों को किफ़ायती दाम पर प्रीमियम डिज़ाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ डिज़ाइन से प्रेरित स्टेटमेन्ट कलेक्शन ‘समिट’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कलेक्शन लद्दाख के शानदार नज़ारों को सात शानदार घड़ियों के ज़रिए जीवंत करता है।

पुरुषों के लिए बनाया गया यह कलेक्शन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपनी संस्कृति से जुड़े हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज़्बा है, जो बड़े सपने देखते हैं, ऊंचे लक्ष्य रखते हैं और उन चीज़ों को पाने का साहस रखते हैं, जिन्हें दूसरे लोग शायद नामुमकिन समझते हों। लद्दाख की शानदार चोटियों और वहां के अनोखे नज़ारों से प्रेरित यह कलेक्शन आज के दौर के पुरूषों के लिए वियरेबल स्टेटमेन्ट लेकर आता है।

समिट कलेक्शन पहाड़ों की विशालता और उनकी भावना को एक अनोखी डिज़ाइन शैली के साथ जोड़ता है। यह उन नई सोच वाले लोगों के लिए है जो लीक से हटकर सपने देखने, परम्पराओं को चुनौती देने और कल्पना से परे जाकर कुछ करने का साहस रखते हैं।

इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में सोनाटा के ब्रांड हैड, पुलक नारायण ने कहा, ‘‘ब्रांड अपनी डिज़ाइन की परिभाषा को बदलते हुए एक ऊंचे स्तर पर पहुंच रहा है, इस बीच ‘समिट’ कलेक्शन एक मज़बूत कहानी और आधुनिक स्टाइल के संयोजन द्वारा सोनाटा की एक ऐसी पहचान बनाता है जिसे लोग पाना चाहेंगे। यह कलेक्शन हमें उस नई सोच और जोश को आगे बढ़ाने का मौका देता है जो हमेशा से इस ब्रांड की खासियत रही है, साथ ही डिज़ाइन और एक दिलचस्प कहानी पर आधारित एक खास पहचान भी बनाता है। इस कलेक्शन के साथ, हम प्रीमियम किंतु कीमत का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के बीच सोनाटा की अहमियत को और मज़बूत बना रहे हैं। यह लॉन्च ब्रांड के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत है, जो निश्चित रूप से हमारे ग्राहकों के अनुभव को कहीं बेहतर बना देगा।’’

पहाड़ों की सुनहरी गोद और सबसे ऊँची चोटियों की भव्यता से लेकर शांत मठों के नज़ारे, ऊबड़-खाबड़ भूरे बंजर इलाके, सुनहरे रेत के टीले, दूर तक फैला नीला क्षितिज और सूर्यास्त के बाद चमकते ग्लेशियर-हर घड़ी इस क्षेत्र की एक अलग खासियत को दिखाती है। इस कलेक्शन की घड़ियां एक साथ मिलकर इस क्षेत्र की भावना को दर्शाती हैं, जिसकी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने, जिसकी हर चढ़ाई को चढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प की ज़रूरत होती है और हर सफ़र का उद्देश्य आगे की चीज़ों को खोजना होता है। 

समिट के ज़रिए सोनाटा उस पीढ़ी के साथ जुड़ रहा है जो बड़ी महत्वाकांक्षाओं और निडर सपनों से प्रेरित है, जिसमें आगे बढ़ने, नई ऊँचाइयां छूने और अपना रास्ता खुद बनाने का साहस है, और जो हर कदम पर ‘वॉच आउट फ़ॉर अस’ की भावना लिए निरंतर आगे बढ़ती रहती है।

हर मौके पर आसानी से इस्तेमाल हो सकने वाले इस कलेक्शन में आधुनिक स्टाइल और शानदार डिज़ाइन का संयोजन देखने को मिलता है। ये घड़ियाँ रोज़मर्रा के पलों से लेकर खास मौकों तक, हर मौके पर खूब जंचती हैं।

4,500 से 5,500 रुपये की कीमत में उपलब्ध समिट कलेक्शन की घड़ियां सोनाटा के स्टोर्स, अधिकृत रीटेल आउटलेट्स, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन www.sonatawatches.in पर उपलब्ध हैं।