मुम्बई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म इनप्ले (INPLAY) ने मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक आकर्षक ऑफर की घोषणा करते हुए मात्र 999 रुपये में लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। इस विशेष ऑफर के तहत यूज़र्स एक बार भुगतान कर लाइफटाइम प्लेटफ़ॉर्म के प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। यह ऑफर 15 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।
इनप्ले अपने दर्शकों के लिए वर्टिकल ड्रामा, फ़िल्में, क्राइम शो, वेब सीरीज़, गीत-संगीत सहित कई अन्य श्रेणियों का समृद्ध मनोरंजन उपलब्ध करा रहा है। प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट हिंदी, भोजपुरी, गुजराती, बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इनप्ले के ओरिजिनल प्रोजेक्ट्स में रजनीश दुग्गल, ज़ान खान, गौतम विग, करण शर्मा और कृप सूरी जैसे लोकप्रिय कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फाउण्डर डायरेक्टर शिवेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि इनप्ले का उद्देश्य भारतीय दर्शकों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर किफायती कीमत में विविध एवं उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मात्र 999 रुपये में उपलब्ध लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन ऑफर के माध्यम से दर्शक एक बार भुगतान कर लंबे समय तक प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। उनका विश्वास है कि यह विशेष ऑफर भारतीय ओटीटी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए एक नया, किफायती और आकर्षक विकल्प साबित होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal