Tuesday , August 4 2026

उत्तर और पूर्वी भारत में 200 मैककैफे आउटलेट पूरे, मैकडॉनल्ड्स ने मनाया खास जश्न

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विकास की राह पर अपने सफर का एक उल्लेखनीय पड़ाव पार करते हुए मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने उत्तर एवं पूर्वी भारत में अपने मैककैफे नेटवर्क को 200 आउटलेट तक पहुंचा दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही बेहतरीन एवं गुणवत्तापूर्ण कैफे एक्सपीरियंस को ज्यादा सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। भारत में कॉफी कल्चर लगातार बदल रहा है और अब युवा ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें एक-दूसरे से कनेक्ट होने और खुलकर जीने का मौका मिले। मैककैफे ने अपने ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से शानदार कीमत पर बेहतरीन कॉफी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुद को प्रेफर्ड कैफे के रूप में स्थापित किया है।

इस खास पड़ाव को पार करने के मौके पर मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने तारा सुतारिया के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के माध्यम से ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म को कॉफी के खास पलों एवं रोजाना के शानदार अनुभवों के साथ जीवंत किया जाएगा। यह साझेदारी मैककैफे की बदलती ब्रांड पोजिशनिंग को दिखाती है, जहां हर दिन के खास पलों में कॉफी की भूमिका का जश्न मनाया जाता है और कैफे एक्सपीरियंस को ऐसा बनाया जाता है। जो आज के युवाओं से तालमेल बिठा सके। अपने बेवरेज पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए मैककैफे ने नई समर रेंज भी पेश की है। इसमें स्ट्रॉबेरी माचा, एफोगेटो, साल्टेड कैरेमल लैटे, चाय लैटे एवं पैशन फ्रूट कूलर जैसे फ्लेवर शामिल हैं। इनसे ग्राहकों को इस मौसम के अनुरूप रिफ्रेशिंग एवं शानदार बेवरेज ऑप्शन मिलेगा।

इस उपलब्धि को लेकर सीपीआरएल (मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट) के वाइस चेयरपर्सन अनंत अग्रवाल ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य मैककैफे को भारत के सबसे पसंदीदा एवं भरोसेमंद कॉफी ब्रांड में से एक के रूप में स्थापित करना है, जहां क्वालिटी और वैल्यू से कोई समझौता किए बिना ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के लिए बेहतरीन कॉफी तक पहुंच को सुगम बनाया जाए। 200 मैककैफे आउटलेट की यह उपलब्धि अपना फुटप्रिंट लगातार बढ़ाने और अपने बेवरेज पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में हमारे लगातार निवेश को दिखाता है। भारत में कॉफी कल्चर लगातार बदल रहा है और ऐसे में मैककैफे के नए चेहरे के तौर पर तारा सुतारिया को जोड़ते हुए हमारा रिफ्रेश्ड ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म युवाओं से जुड़ने और मैककैफे को उनके रोजाना के कॉफी के पलों के लिए प्रेफर्ड चॉइस बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।’

इस साझेदारी को लेकर तारा सुतारिया ने कहा, ‘कॉफी हमेशा से मेरी दिनचर्या का हिस्सा रही है, फिर बात चाहे सुबह के पहले कप के साथ दिन की शुरुआत करने की हो, दिन में यूं ही ली गई कॉफी की हो या फिर किसी सुकून के पल में थामे गए कॉफी के कप की। बीते वर्षों में मैककैफे मेरी पसंदीदा चॉइस में से रहा है, फिर चाहे मैं देश में रहूं या देश से बाहर। क्योंकि मैं जानती हूं कि यहां मैं हमेशा अपनी पसंदीदा कॉफी का मजा ले सकती हूं। जब मुझे कुछ खास की चाहत होती है, तो मैककैफे कैपेचिनो मेरा पर्सनल फेवरेट है। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ने की खुशी है, जिसके साथ बेहतरीन कॉफी का मेरा प्यार जुड़ा है और जो कॉफी के हर कप को कुछ खास बना देता है।’