Thursday , July 30 2026

SBI कार्ड और गूगल पे ने लॉन्च किया ‘फ्लेक्स कार्ड’, रोजमर्रा के खर्चों पर मिलेंगे आकर्षक रिवॉर्ड्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए भुगतान के अनुभव को आसान और बेहतर बनाती है।

गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज़ के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है। इसके ज़रिए ग्राहक किसी भी चीज़ की ख़रीदारी पर स्टार्स अर्जित कर सकते हैं और भुगतान के वक्त उन्हें रिडीम करके तुरंत फ़ायदा उठा सकते हैं। ग्राहक अपने रोज़मर्रा के ख़र्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में साल में 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं, वहीं हर बार ₹500 ख़र्च करने पर उन्हें 8 स्टार्स पाने का मौका मिलता है।

यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध है। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से जोड़कर देशभर के लाखों दुकानदारों को सीधे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज़ किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को लाखों मर्चेंट आउटलेट पर ‘टैप-टू-पे’ की सुविधा मिलती है।

इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सलिला पांडे ने कहा, “एसबीआई कार्ड में हम ग्राहकों को ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, जो उनके लिए लेनदेन को ज़्यादा आसान, सुगम एवं अधिक उपयोगी बनाए। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड का लॉन्च इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। 

गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर शरथ बुलुसु ने कहा, “गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड के ज़रिए हम भारत में क्रेडिट के अनुभव को नया रूप दे रहे हैं, ताकि इसे रोज़मर्रा के यूपीआई पेमेंट की तरह ही हर जगह और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।”