लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम में 24 जुलाई को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के सहयोग से “शिक्षा से सर्वोच्चता” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में इग्नू अध्ययन केंद्र की स्थापना की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना तथा नियमित शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को इग्नू द्वारा संचालित व्यावसायिक, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस पहल से छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त प्रमाणपत्र, डिप्लोमा एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनके रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवानी श्रीवास्तव करेंगी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अमितेंद्र सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal