Thursday , July 23 2026

90 वर्षीय विधायक आलम बदी का निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के 90 वर्षीय वयोवृद्ध विधायक आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि आलम बदी का निधन प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।