Saturday , October 24 2026

अमरावती मिडटाउन बना खरीदारों की पहली पसंद, सभी प्लॉट सेल आउट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अमरावती की प्रीमियम प्लॉटेड परियोजना अमरावती मिड टाउन के सभी प्लॉट्स अब ग्राहकों के भरोसे का नया नाम बन चुके हैं। जिसके सभी प्लॉट्स सेल आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी ने खरीदारों के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सुल्तानपुर रोड पर के पास स्थित इस परियोजना को बेहतर लोकेशन, गेटेड कम्युनिटी, हरियाली से भरपूर वातावरण और मॉडर्न फैसिलिटीज़ के कारण ग्राहकों ने इसपर भरोसा जताया।

करीब 8.63 एकड़ में विकसित अमरावती मिड टाउन में 95 आवासीय प्लॉट, पार्क, रिटेल शॉप्स और मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इस प्रॉजेक्ट में 24×7 सुरक्षा, पावर बैकअप, पर्याप्त पार्किंग और खुले हरियाली से भरे क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेंट्रल पार्क, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और शहर के प्रमुख इलाकों के पास होने से यहां रहने वालों को रोजमर्रा की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही, खरीदारों ने भी आधुनिक और क्लासिकल आर्किटेक्चर वाले घरों के रूप में अपने सपनों को साकार करना शुरू कर दिया है।

अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रवि प्रकाश पांडे ने कहा, “अमरावती मिड टाउन के सभी प्लॉट्स का सेल आउट होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। हम अपने सभी ग्राहकों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस प्रॉजेक्ट पर भरोसा जताया। हमें खुशी है कि हम तय समय पर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर सके। आगे भी हमारा फोकस ऐसे प्रोजेक्ट्स विकसित करने पर रहेगा। अच्छी लोकेशन, बेहतर सुविधाएं और ग्राहकों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।  उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने अमरावती आईटी सिटी के प्रथम चरण का पज़ेशन देना भी शुरु कर दिया है।”