भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों के लिए छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है। इसके अलावा जबलपुर और ग्वालियर संभाग सहित प्रदेश के 34 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में मौसम सामान्य और साफ रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के आसपास चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ सिस्टम सक्रिय हैं। इसी कारण शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम सहित कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।आज जिन जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, उनमें रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर भोपाल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर और देवास में मौसम साफ रहने की संभावना है।जुलाई में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिशप्रदेश में पिछले नौ दिनों के दौरान किसी भी जिले में भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसका असर कुल वर्षा के आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। शनिवार तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक प्रदेश में 247 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 291 मिमी है।पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में भी बारिश 5 प्रतिशत कम रही। सबसे अधिक वर्षा देवास जिले में रिकॉर्ड की गई है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अब तक करीब 18 इंच बारिश हो चुकी है। इसके अलावा हरदा में 15 इंच, इंदौर और सीहोर में 14-14 इंच तथा भोपाल में 13.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal