Wednesday , July 8 2026

एअर इंडिया महाराजा क्लब बना डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर

गुरुग्राम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एअर इंडिया के पुरस्कार विजेता फ्रिक्वेंट फ़्लायर प्रोग्राम, महाराजा क्लब ने आज प्रोफ़ेशनल गोल्फ़ टूर ऑफ़ इंडिया (पीजीटीआई) के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत, महाराजा क्लब अगस्त 2026 से अप्रैल 2027 तक पूरे भारत में होने वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट्स के लिए ऑफ़िशियल ट्रैवल पार्टनर होगा।

यह साझेदारी बेहतरीन काम करने के लिए प्रतिबद्ध दो ब्रांड्स को एक साथ लाती है और यात्रा के दायरे से बढ़कर जीवनशैली के उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने पर महाराजा क्लब के बढ़ते फ़ोकस को दर्शाती है। इस साझेदारी के माध्यम से महाराजा क्लब भारत में प्रोफ़ेशनल गोल्फ़ के विकास में योगदान देगा और साथ ही सदस्यों को इस खेल से जुड़ने के मौके भी देगा।

ऑफ़िशियल ट्रैवल पार्टनर के रूप में महाराजा क्लब- टूर्नामेंट के दौरान डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को यात्रा की आसान सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने परफोर्मेन्स और प्रतियोगिता पर ध्यान दे सकेंगे।

यह साझेदारी चुनिंदा टूर्नामेंट्स में विशेष अनुभव भी प्रदान करेगी, जिनमें महाराजा क्लब के सदस्यों के लिए स्पेशल एक्सेस, हॉस्पिटैलिटी एवं सदस्यों के जुड़ाव के मौके शामिल होंगे। यह पहल भारत के प्रमुख ट्रैवल एवं  लाइफ़स्टाइल लॉयल्टी प्रोग्राम्स में से एक के रूप में महाराजा क्लब की स्थिति को और मज़बूत बनाती है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के प्रेज़ीडेन्ट कपिल देव ने इस साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्रैवल पार्टनर के रूप में एअर इंडिया का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। इस टूर की पहुंच बढ़ने और भारत में प्रोफेशनल गोल्फ़ के बढ़ते मानको के बीच, एअर इंडिया महाराजा क्लब जैसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित ब्रांड का हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए बहुत अधिक मायने रखता है। यह साझेदारी हमारे खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं हितधारकों को यात्रा को आसान एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेगी, जिससे वे पूरी तरह से अपने परफोर्मेन्स और बेहतरीन खेल पर ध्यान दे पाएँगे।”

एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, “हमें खुशी है कि हमें डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी करने और देश में गोल्फ़ के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। एअर इंडिया में, हम खिलाड़ियों को यात्रा का सहज अनुभव प्रदान कर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साझेदारी के ज़रिए, हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को सहयोग देना और हमारे महाराजा क्लब के सदस्यों को अनोखे और यादगार अनुभव प्रदान करना है।’’

यह साझेदारी सीज़न के दौरान डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट्स में खास तौर पर तैयार किए गए फैन एंगेजमेंट प्रोग्राम्स के ज़रिए लागू की जाएगी। अपने बड़े डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क का उपयोग कर एअर इंडिया, देश में और विश्वस्तर पर भारतीय गोल्फ़ की पहुँच और पहचान बढ़ाने के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के लक्ष्य को भी सपोर्ट करेगी।