Thursday , August 27 2026

22 जुलाई को लंदन में होगा सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड, नए एआई डिवाइस से उठेगा पर्दा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 22 जुलाई को ब्रिटेन की राजधानी लंदन, जोकि दुनिया के प्रमुख ट्रेंडसेटर शहरों में शामिल है, में अपने बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करेगा।

इस दौरान कंपनी अपनी गैलेक्सी सीरीज के नए डिवाइस पेश करेगी, जिन्होंने फोल्डेबल स्मार्टफोन श्रेणी को नई पहचान दी है। कंपनी के अनुसार, नई पीढ़ी के गैलेक्सी डिवाइस उन्नत एआई क्षमताओं और नए डिजाइन के साथ आएंगे, जो उपयोगकर्ताओं को पहले से अधिक व्यक्तिगत, स्मार्ट और सहज अनुभव देंगे।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) Samsung.com, सैमसंग न्‍यूजरूम इंडिया और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।