मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने वर्ष 2025 में अपने अब तक के सबसे सफल वर्ष से प्राप्त गति को 2026 की पहली छमाही में भी बरकरार रखा है। ब्रांड ने कुल 38,894 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5% की वृद्धि दर्शाती है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में ब्रांड ने भारत में अपने 25 वर्षों के इतिहास की उस समय की सर्वाधिक अर्धवार्षिक बिक्री दर्ज की थी। एच1 2026 के साथ कंपनी ने अपने रिकॉर्ड स्थापित करने वाले वर्ष से भी आगे बढ़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “हमारी रिकॉर्ड अर्धवार्षिक बिक्री स्कोडा ब्रांड पर ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और भरोसे को दर्शाती है। वर्ष 2026 में हमने अपने उत्पादों पर केंद्रित रणनीति, ग्राहक-प्रथम पहलों और उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से इस विश्वास को और मजबूत किया है। नई कुशाक, अपडेटेड कोडियाक तथा बिल्कुल नई कोडियाक आरएस को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। विशेष रूप से कोडियाक आरएस, जो केवल छह मिनट में पूरी तरह बिक गई, बाजार में मजबूत मांग का प्रमाण है। वहीं कायलैक लगातार बिक्री को गति दे रही है और स्लाविया हमारी सेडान विरासत को और सशक्त बना रही है। भारत में दीर्घकालिक और सतत विकास को समर्थन देने के लिए हम विशिष्ट उत्पाद, पारदर्शी संवाद और ग्राहकों को उत्कृष्ट वाहन स्वामित्व अनुभव प्रदान करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने देशभर में 340 से अधिक टचपॉइंट्स तक अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। जिससे यह ब्रांड पूरे भारत में ग्राहकों के लिए पहले से अधिक सुलभ हो गया है। ब्रांड ने हाल ही में स्कोडा एक्सप्रेस केयर का भी शुभारंभ किया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा, पारदर्शिता और निश्चिंतता प्रदान करने के अपने वादे को और मजबूत किया गया है।
इस विकास यात्रा के दौरान कंपनी ने अपने रेसिंग डीएनए और मोटरस्पोर्ट विरासत पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है। स्कोडा ऑटो इंडिया के संपूर्ण वाहन बेड़े (जिसमें स्लाविया मॉन्टे कार्लो, कुशाक मॉन्टे कार्लो, कायलैक, कोडियाक तथा सीमित संख्या में उपलब्ध ऑक्टाविया आरएस शामिल हैं) ने ‘द फास्टेस्ट मल्टी-कार रिले ऑफ अ सिंगल मैन्युफैक्चरर ऑन अ सर्किट’ का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया। चालक परिवर्तन में लगे समय सहित इन पाँचों वाहनों ने कोयंबटूर स्थित कोएएसटीटी ट्रैक पर कुल 12:30.97 मिनट का लैप टाइम दर्ज किया। इसके साथ ही ब्रांड ने ‘ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक इज़ अ स्कोडा ऑन अ ट्रैक’ अभियान की भी शुरुआत की, जो स्कोडा की उत्कृष्ट इंजीनियरिंग क्षमता और गतिशील प्रदर्शन को प्रदर्शित करते हुए ब्रांड की निरंतर विकास यात्रा को भी रेखांकित करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal