हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हिमालया वेलनेस ने तेजी से बढ़ रही हाइड्रेशन स्किनकेयर श्रेणी में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपनी एलोवेरा रेंज को नए रूप में री-लॉन्च किया है। आज के दौर में हाइड्रेशन स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी एलोवेरा रेंज को एक आधुनिक स्किनकेयर समाधान के रूप में पेश किया है, जो प्रकृति की शक्ति और विज्ञान के समर्थन के साथ त्वचा को हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई लुक देने का दावा करती है।
इस री-लॉन्च का मुख्य आकर्षण एक नया टीवी कमर्शियल (टीवीसी) है, जिसे दोस्तों के बीच रोजमर्रा में होने वाले गाल-से-गाल मिलाकर अभिवादन की दिलचस्प और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी आदत पर आधारित बनाया गया है। फ्रेशर्स पार्टी की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया यह विज्ञापन युवाओं की जीवनशैली और सौंदर्य संबंधी आकांक्षाओं को दर्शाते हुए ब्रांड के संदेश “Say Aloe to Hydrated, Bouncy, Dewy Cheeks” को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करता है। युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई यह कहानी हाइड्रेशन आधारित स्किनकेयर को अधिक संवादात्मक, सोशल मीडिया फ्रेंडली और जेन-ज़ी (Gen Z) उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिक बनाती है।

यह री-लॉन्च हिमालया वेलनेस की हाइड्रेशन स्किनकेयर श्रेणी में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत कंपनी ने Aloe Vera Hydra Plump Face Serum with 2% Hyaluronic Acid के रूप में अपनी रेंज का विस्तार भी किया है। आज उपभोक्ताओं की पसंद केवल मॉइस्चराइजेशन तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे ऐसी त्वचा चाहते हैं जो मुलायम, हाइड्रेटेड और प्राकृतिक चमक (ड्यूई लुक) वाली दिखाई दे। इस बदलती मांग को ध्यान में रखते हुए हिमालया वेलनेस ने एलोवेरा, हायलूरोनिक एसिड और विटामिन-ई जैसे प्रभावी तत्वों से युक्त उत्पादों की श्रृंखला पेश की है। जो त्वचा को हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई बनाए रखने में मदद करती है। यह अभियान जेन-ज़ी उपभोक्ताओं के साथ ब्रांड के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए उपभोक्ता व्यवहार की समझ और विज्ञान-आधारित नवाचार को भी रेखांकित करता है।
हिमालया वेलनेस की ब्यूटी एंड पर्सनल केयर की मार्केटिंग डायरेक्टर रागिनी हरिहरन ने कहा, “अपनी एलोवेरा रेंज के री-लॉन्च के साथ हम त्वचा के लिए एलोवेरा के प्राकृतिक हाइड्रेशन लाभों को सामने ला रहे हैं। आज के उपभोक्ता अधिक प्रभावी और आधुनिक स्किनकेयर समाधानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने पोर्टफोलियो में नया सीरम जोड़ा है, जो उनकी लक्षित और बेहतर प्रदर्शन वाली स्किनकेयर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करता है। ‘Say Aloe to Hydrated, Bouncy, Dewy Cheeks’ अभियान के माध्यम से हमने इस संदेश को युवाओं की सोच और संस्कृति से जोड़ते हुए रोचक और प्रासंगिक तरीके से प्रस्तुत किया है, ताकि हाइड्रेशन स्किनकेयर आज के उपभोक्ताओं के लिए अधिक आकर्षक और जुड़ाव वाला बने।”
अभियान की रचनात्मक सोच पर 82.5 कम्युनिकेशंस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नवीन रमन ने कहा, “आज की युवा महिलाएं हमेशा सक्रिय रहती हैं, सामाजिक रूप से जुड़ी रहती हैं और अपनी पहचान को खुलकर व्यक्त करती हैं। हालांकि त्वचा का रूखापन एक आम समस्या है, लेकिन वे स्वस्थ, हाइड्रेटेड और चमकदार त्वचा चाहती हैं। हिमालया की हाइड्रेटिंग फेस रेंज त्वचा में नमी को बनाए रखते हुए उसे बाउंसी और ड्यूई लुक प्रदान करती है। इस संदेश को प्रभावी ढंग से पेश करने के लिए हमने अभियान को जेन-ज़ी के वास्तविक अनुभवों से जोड़ा है। मजेदार कहानी और ऊर्जावान दृश्यों के जरिए हमने ‘हाइड्रेटेड, बाउंसी और ड्यूई चीक्स’ को केवल एक उत्पाद लाभ नहीं, बल्कि एक आधुनिक और सोशल-फर्स्ट ब्यूटी स्टेटमेंट के रूप में प्रस्तुत किया है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal