लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टेलीकॉम कंपनी वी ने दुनिया के जाने-माने ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म स्पॉटिफाय के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य वी की मज़बूत कनेक्टिविटी और स्पॉटिफाय के विश्वस्तरीय ऑडियो स्ट्रीमिंग अनुभव के संयोजन द्वारा वी के सब्सक्राइबर्स को बेहतर मूल्य प्रदान करना है। अपने पोस्टपेड कनेक्शन को एक्टिवेट करने या बनाए रखने वाले वी के उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटिफाय का संपूर्ण प्रीमियम अनुभव पा सकेंगे।
वी और स्पॉटिफाय अपनी साझेदारी के विस्तार के मौकों पर काम करेंगे और अपने उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक प्रस्ताव लेकर आएंगे, ताकि वे डिजिटल एंटरटेनमेन्ट का बेहतरीन अनुभव पा सकें। वी की नई पेशकश रोज़मर्रा में डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने तथा यूज़र्स को ऐसे फ़ायदे देने की प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लाइफ़स्टाइल और मनोरंजन के फ़ायदे भी देते हैं।

वी के यूज़र अब अपने मोबाइल पर बिना रूकावट म्युज़िक का आनंद उठा सकते हैं, फिर चाहे वे कहीं जा रहे हैं, वर्कआउट या आराम करना चाहते हैं या यात्रा पर हैं। 3 महीने के कॉम्प्लीमेंटरी स्पॉटिफाय प्रीमियम के साथ वैलिड प्लान वाले वी के पोस्टपेड उपभोक्ता अब इसका लाभ उठा सकते हैं। बिना विज्ञापन के म्यूज़िक सुनेंः कोई रुकावट नहीं – बिना किसी रूकावट के 100 मिलियन से ज़्यादा ट्रैक्स से सिर्फ़ बेहतरीन का आनंद लें। ऑफ़लाइन डाउनलोडः ट्रैक्स, प्लेलिस्ट, एल्बम और 7 मिलियन से ज़्यादा पॉडकास्ट टाइटल्स सेव करें तथा जब चाहें, जब चाहें सुनने का आनंद लें। बेहतरीन कंट्रोल, कभी भीः किसी भी डिवाइस पर कोई भी ट्रैक चलाएं, अनलिमिटेड स्किप का मज़ा लें और हर क्यू पर पूरा कंट्रोल रखें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal