लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेटफ्लिक्स की कैप्टिव रियलिटी सीरीज लॉकअप: सच या सजा का प्रीमियर हुआ। इनमेट्स अपनी सैल्स में पहुँचे ही थे कि शो में अब तक के सबसे हैरतअंगेज सीक्रेट का खुलासा हुआ।
अपने इंट्रो में आकांक्षा चमोला से, जो श्रेया कालरा और श्रेष्ठ अय्यर की सैलमेट बनी हैं, से अपना ऐसा सीक्रेट बताने को कहा गया, जो कोई नहीं जानता है। इसके बाद उन्होंने ऐसा कन्फेशन किया, जिसने न केवल उनके इनमेट्स को चौंका दिया, बल्कि उसे सुनकर जेलर फराह खान और रितेश देशमुख भी भौंचक्के रह गए।
पहले दिन की यह हैरतअंगेज शुरुआत थी। लेकिन ड्रामा तो अभी शुरू ही हुआ है। लॉकअप: सच या सजा में हर इनमेट का कोई न कोई सीक्रेट है। हर सच की अपनी कीमत है और हर खुलासा गेम को बदलने की ताकत रखता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal