लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स में शामिल लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश किया है। कंपनी ने ऐसा इंटीग्रेटेड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें इलेक्ट्रिक फ्लीट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लीट इंटेलिजेंस सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशनल कमांड जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। फिलहाल कंपनी 3,000 से ज़्यादा वाहनों और 1,300 चार्जर्स के नेटवर्क के ज़रिए हर दिन 25,000 से अधिक ट्रिप्स का संचालन करती है और 100 से ज़्यादा एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है।
एवरसोर्स कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनपाल झावेरी ने कहा, “मोबिलिटी अब सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक पूरे इकोसिस्टम का खेल बन चुकी है। आने वाले वक्त में असली वैल्यू किसी एक एसेट में नहीं, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स में होगी जो इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को बड़े पैमाने पर एक साथ जोड़ सकें। लिथियम ने मज़बूत ऑपरेटिंग बुनियाद पर अपना कारोबार खड़ा किया है और जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी का यह निवेश उसकी तरक्की के लिए भरपूर गुंजाइश पैदा करेगा। फ्लीट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट मोबिलिटी सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशनल निगरानी को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर लिथियम ने ऐसी क्षमताएं विकसित की हैं, जिनकी बड़े पैमाने पर बराबरी करना आसान नहीं है। हम जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। समूह की दूरदर्शी सोच और औद्योगिक विरासत लिथियम के अगले विकास चरण में अहम भूमिका निभाएगी।”
यह रणनीतिक साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब एंटरप्राइज और डिजिटल मोबिलिटी इकोसिस्टम में भरोसेमंद, टेक्नोलॉजी आधारित और टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस साझेदारी से लिथियम के विस्तार को नई रफ्तार मिलेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal