Wednesday , June 10 2026

शराब की लत छोड़ने की राह दिखा रहा एल्कोहॉलिक्स एनोनिमस

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एल्कोहॉलिक्स एनोनिमस (A.A.) इंडिया में 91वां वर्ल्डवाइड फाउंडेशन डे मना रहा है। यह खास दिन 10 जून,1935 को ग्लोबल फेलोशिप की स्थापना के उपलक्ष्य में पूरे विश्व में मनाया जाता है।

A.A. पूरे इंडिया में एक ज़रूरी लाइफलाइन की तरह काम कर रहा है। जो लगभग 4,000 से ज़्यादा समूह और लगभग 50,000 शराब से ठीक हुए सदस्यों की फेलोशिप है। दुनिया भर के 183 देशों में हमारे 40 लाख शराब की लत से ठीक हुए सदस्य हैं, ये फेलोशिप लोगों को शराब की लत से उबरने में मदद करती हैं, जो परस्पर आपसी सहयोग पर आधारित है।

91वां स्थापना दिवस मनाने के लिए, विभिन्न A.A समूह पूरे देश में जन सूचनार्थ कार्यक्रम, ओपन इन्फॉर्मेशनल मीटिंग्स और जनता तक विभिन्न तरीकों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से संदेश पहुचानें के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन सभी कार्यकमों का मकसद शराब की लत से जुड़े सामाजिक अवरोध को कम करना है। ये कार्यक्रम यह भी तय करते हैं कि शराब के नशे की लत से प्रभावित लोगों और परिवारों को पता चल सके कि ठीक होने का एक आसान और बेहतरीन रास्ता मौजूद है।

भारत के जनरल सर्विस ऑफिस (GSO) के पी आई चेयरमैन ने बताया कि शराब की लत एक बढ़ती हुई बीमारी है जो शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक रिश्तों पर असर डालती है। इस 91वीं सालगिरह पर हमारा सीधा संदेश है: शराब से रिकवरी संभव है और आपको इस रास्ते पर अकेले चलने की ज़रूरत नहीं है। ए ए हमेशा आपके साथ है, ए ए की कोई फीस नही है, इसकी सदस्यता के लिए सिर्फ़ शराब पीना छोड़ने की इच्छा होना ही काफी है।

ये किसी जाति विशेष, वर्ग, धर्म और धारणा के लिए काम नही करती  क्योंकि एल्कोहॉलिक्स एनोनिमस ऐसे लोगों का, आत्मनिर्भर समूह है जो अपनी आम समस्या शराबीपन को हल करने और दूसरों व्यक्तियों को शराब की लत से उबरने में मदद करने के लिए अपना अनुभव, ताकत और उम्मीद शेयर करते हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह से शराब छोड़ने, जिम्मेदारी और अनामिक्ता का खास ध्यान करते हुए एक 12 कदम के रिकवरी कार्यक्रम के इस्तेमाल करनेका सुझाव देता है।