लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंद्रियों को छूने वाली कहानी कहने की कला के माध्यम से आधुनिक हॉस्पिटेलिटी को नया आयाम देते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड के प्रीमियम फ्रैगरेन्स पोर्टफ़ोलियो स्किन-हाउस ऑफ टाइटन ने इंडियन होटल्स कंपनी के बोन विवंत ब्राण्ड विवांता के साथ सामरिक साझेदारी की घोषणा की है।
इस साझेदारी के तहत विवांता की प्राॅपर्टी में चैक-इन करने वाले मेहमानों का स्वागत खासतौर पर तैयार की गई स्किन फ्रैगरेन्स वायल्स के साथ किया जाएगा। इन ट्रैवल फ्रेंडली शीशियों को संग्रह करके रखा जा सकता है, इस तरह ये फ्रैगरेन्स मेहमानों के चैक-इन के अनुभव को यादगार अहसास में बदल देंगे, इस कलेक्शन में आज के ‘पुरूषों’ और ‘महिलाओं’ की पसंद के अनुरूप पेश किए गए फ्रेगरेन्स हैं।
इस साझेदारी के ज़रिए, स्किन-हाउस ऑफ टाइटन, विवांता में स्टे करने वाले मेहमानों के लिए खुशबू का एक नया पहलू लेकर आए हैं। जो मेहमानों के साथ शुरूआती जुड़ाव को ही शानदार बना देगा और पर्सनल फ्रैगरेन्स से आगे बढ़कर, सोच-समझकर तैयार की गई जीवनशैली का अनूठा अनुभव भी प्रदान करेगा। ये फ्रेगरेन्स खास तौर पर आज के युवा यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। वहीं विवांता के लिए, यह पहल बेहतर सर्विस के साथ मेहमानों को आनंददायी अनुभव प्रदान करने की कोशिश को और मज़बूत बनाती है।
टाइटन कंपनी लिमिटेड के फ्रैगरेंस और फैशन एक्सेसरीज़ के सीईओ मनीष गुप्ता ने कहा, ‘‘स्किन- हाउस ऑफ़ टाइटन में, हमारे लिए फ्रैगरेंस एक व्यक्तिगत एक्सेसरी से कहीं बढ़कर है, यह स्टोरीटैलिंग का माध्यम है, जो भावनाओं को आकार देने और यादों को संजोने की क्षमता रखता है। आज हॉस्पिटेलिटी का अनुभव गहरा और इंद्रियों को छूने वाला बन रहा है, ऐसे में विवांता के साथ यह साझेदारी हमारे लिए और भी खास हो जाती है। इसके ज़रिए हम मेहमानों के चैक-इन के पलों में यादगार खुशबू को शामिल कर देते हैं, इस तरह यह अनुभव उनके लिए यादगार बन जाता है। यह बेहतरीन परफ्यूम को सिर्फ शीशियों तक सीमित न रखकर रोज़मर्रा के अनुभवों में शामिल करने के लिए एक सोच-समझकर उठाया गया कदम है।“
आईएचसीएल के सीनियर वाइस प्रेज़ीडेंट तजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘स्किन-हाउस ऑफ टाइटन के साथ यह साझेदारी विवांता के मेहमानों को खास अनुभव प्रदान करेगा। यह एक सोच-समझकर किया गया बदलाव मेहमानों के लिए चैक-इन को यादगार बना देगा। इस तरह की साझेदारियों हमें ब्राण्ड को अनूठे तरीके से पेश करने का मौका देती हैं।“
स्किन फ्रेगरेन्स की शीशियां देश भर में विवांता की प्राॅपर्टीज़ में उपलब्ध होंगी, जो इनोवेशन, डिज़ाइन एवं मेहमानों के अनुकूल अनुभव के लिए दोनों ब्राण्ड्स की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal