लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। समुद्र की सतह से बहुत नीचे, एक ऐसी दुनिया में जहाँ ज़बरदस्त दबाव, पूरी सटीकता और बेहद मुश्किल हालात होते हैं। भारत की सबसे प्रतिष्ठित घड़ी निर्माता कंपनी टाइटन वॉचेज़ ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। अपनी तरह की पहली इस उपलब्धि में, ब्रांड ने पानी के भीतर सबसे ज़्यादा गहराई में प्रोडक्ट फोटोशूट करने के लिए ‘गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज कराया है।
52.1 मीटर की गहराई पर किए गए इस शूट में टाइटन ज़ीरो आवर 500 एम प्रोफेशनल डाइवर्स ऑटोमेटिक वॉचेज़ के 1000 घड़ियों के लिमिटेड एडिशन में से एक घड़ी को फिल्माया गया है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह घड़ी बेहद मुश्किल हालात में भी काम करने के लिए पूरी तरह से भरोसेमंद और दमदार है।
थाईलैंड के फुकेत स्थित राचा नोई द्वीप पर खुले समुद्र के विशाल विस्तार के बीच, जहाँ हर गोता सहनशक्ति और इंजीनियरिंग की सीमाओं को चुनौती देता है। पाँच सर्टिफाईड टेकनिकल गोताखोरों की एक टीम ने सटीकता और प्रदर्शन की सीमाओं को प्रदर्शित किया। सात मिनट के भीतर 50 मीटर की गहराई तक पहुँचते हुए और अंततः 52.1 मीटर की अधिकतम गहराई हासिल करते हुए, इन गोताखोरों ने खुले समुद्र की वास्तविक परिस्थितियों में, 20 मिनट की सीमित समय-सीमा के भीतर, कैमरों के एक पूरे ज़खीरे के साथ एक अत्यंत विशिष्ट पानी के नीचे का फ़ोटोशूट सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में वॉचेज़ डिवीज़न के सीईओ कुरुविला मार्कोस ने कहा, “ज़ीरो आवर को इस अवधारणा पर बनाया गया था कि भारतीय घड़ी बनाने की कला दुनिया के सबसे मुश्किल मंचों पर भी मुकाबला कर सकती है। आईएसओ 6425 कम्प्लायन्स और पीएडीआई मान्यता से लेकर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक हमने जो भी मानक हासिल किए हैं – वे सभी इंजीनियरिंग के पक्के इरादे, नए आइडिया और कारीगरी के संयोजन पर रोशनी डालते हैं। वास्तव में हमने एक्शन के ज़रिए अपनी क्षमता को साबित किया है। आने वाले समय में भी हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए इस गति को बनाए रखेंगे। इस तरह की उपलब्धियाँ दुनिया-भर में बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस वाली घड़ियाँ बनाने के हमारे लक्ष्य को और मज़बूत करती हैं। इन घड़ियों का उद्देश्य भारतीय घड़ी बनाने की कला को दुनिया के मंच पर ऊँचा उठाना और अपनी विश्वसनीयता स्थापित करना है। शुरूआत से ही ज़ीरो आवर का यही विज़न है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि इस यात्रा का महत्वपूर्ण कदम है।’’
इस साल में लॉन्च किए गए ज़ीरो आवर की पहली सीरीज़ है डाइवर्स कलेक्शन है। डाइवर्स कलेक्शन उस निर्णायक पल को दिखाता है जब कोई काम शुरू होने वाला होता है। एक ऐसा पल जहाँ सटीकता और भरोसे में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। असली खुले समुद्र के माहौल में पानी के अंदर सबसे गहरे प्रोडक्ट फोटोशूट को सफलतापूर्वक पूरा करना, इसी सोच का एक ज़बरदस्त उदाहरण है जिसके आधार पर ज़ीरो आवर को यह नाम मिला है।
टाइटन ज़ीरो आवर में बारह घड़ियाँ शामिल हैं, जो 100 मीटर से लेकर 500 मीटर तक की गहराई झेलने की क्षमता रखती हैं। इनकी कीमत रु 15,795 से लेकर रु 77,995 के बीच है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal