‘लालो’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर ने दिलाई सोनी मैक्स को नंबर-1 की पोजिशन

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मनोरंजन प्रेमियों के पसंदीदा डेस्टिनेशन, सोनी मैक्स ने एक बार फिर क्षेत्रीय स्तर पर सफल रही फिल्मों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की अपनी क्षमता साबित की है। चैनल ने दमदार कहानियों को देशभर के दर्शकों तक पहुँचाते हुए उन्हें एक साझा मनोरंजन अनुभव में बदल दिया है।

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ सोनी मैक्स ने फिल्म की पहुँच गुजराती दर्शकों से आगे बढ़ाकर देशभर के हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुँचाई। इसके साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर लोकप्रिय रही यह फिल्म देशभर के परिवारों के लिए एक बड़े साझा मनोरंजन अनुभव का हिस्सा बन गई।

फिल्म के प्रीमियर को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसकी बदौलत सोनी मैक्स अपने टाइम स्लॉट में एचएसएम अर्बन के सभी टीवी चैनलों को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 चैनल बनकर उभरा। फिल्म ने 2 मिलियन एएमए (एसडी+एचडी) हासिल किए और एचएसएम अर्बन में सप्ताह 20 के दौरान अपनी श्रेणी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी। वहीं गुजरात अर्बन में प्रीमियर को 1.1 मिलियन एएमए (एसडी+एचडी) मिले, जिससे यह जून 2025 के बाद इस श्रेणी का तीसरा सबसे ज्यादा देखा गया प्रीमियर बन गया। देशभर में कुल 84 लाख दर्शकों ने इस फिल्म का प्रीमियर देखा।

(स्रोत: बार्क, टीजी 15+)

सोनी मैक्स के प्रवक्ता ने कहा, “सोनी मैक्स के लिए हर फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं होती, बल्कि लोगों को एक साथ जोड़ने और जश्न मनाने का अवसर भी होती है। हमारा मानना है कि हर अच्छी कहानी को एक बड़ा मंच और ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलने चाहिए। ‘लालो’ को दर्शकों से मिला शानदार प्यार यह प्रदर्शित करता है कि पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। साथ ही, यह हमारी उस सोच को भी मजबूत करता है, जिसके तहत हम बेहतरीन फिल्मों को चुनकर उन्हें व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाते हैं, जो सच्ची और दिल को छू लेने वाली कहानियों को पसंद करते हैं।”

‘लालो’ की शानदार सफलता यह प्रदर्शित करती है कि जब अच्छी और दमदार कहानियों को सोनी मैक्स जैसे बड़े मंच पर पेश किया जाता है, तो उन्हें देशभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसी कहानियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देकर चैनल बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और करोड़ों सिनेमा प्रेमियों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करता है। सोनी मैक्स की पहचान भारत के सिनेमा प्रेम को सेलिब्रेट करने से जुड़ी रही है। यही वजह है कि यहाँ हर प्रीमियर सिर्फ एक फिल्म का प्रसारण नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास और यादगार अनुभव बन जाता है, जो फिल्मों को एक सच्चे उत्सव का रूप देता है।