L’Oréal India ने शुरू किया सबसे बड़ा ब्यूटी स्किलिंग सेंटर

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। L’Oréal India ने अपने सबसे बड़े ब्यूटी स्किलिंग सेंटर को शुरू करने की घोषणा की। इसे ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ (सीआईआई) के साथ एक खास रणनीतिक साझेदारी के तहत तैयार किया गया है। सेंटर L’Oréal के प्रमुख कार्यक्रम ‘ब्यूटी फॉर अ बेटर लाइफ’ के तहत काम करेगा। यह बड़ा निवेश भारत के कौशल विकास इकोसिस्टम में परिवर्तन लेकर आएगा, ज़रूरतमंद और पिछड़े समुदायों की महिलाओं को पेशेवर हुनर, आर्थिक स्वतंत्रता और स्थायी आजीविका के रास्ते देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा।

4,267 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर हर साल 3,000 लोग प्रोफेशनल हेयरड्रेसिंग, मेकअप आर्टिस्ट्री और ब्यूटी सर्विसेज में प्रशिक्षित करने के लिए सुसज्जित है। सहयोगी गैर-सरकारी संगठनों और सैलून इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करते हुए, L’Oréal का ‘ब्यूटी फॉर अ बेटर लाइफ’ कार्यक्रम विश्व स्तरीय प्रोफेशनल प्रशिक्षण, करियर के बारे में मार्गदर्शन, नौकरी दिलाने (जॉब प्लेसमेंट) में मदद और प्रशिक्षकों के विकास के लिए समर्पित प्रयास शामिल हैं।

L’Oréal India का ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति संकल्प

L’Oréal India पिछले 31 सालों से भारत में कार्यरत है और इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक योगदान दिया है। अब, इस नए ‘ब्यूटी स्किलिंग सेंटर’ का खुलना उसके इसी सफर में एक और बड़ी और नई कामयाबी है। इस उद्घाटन के मौके पर, L’Oréal India ने अपनी पहली ‘सामाजिक-आर्थिक प्रभाव अध्ययन’ रिपोर्ट भी जारी की, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ कंपनी के गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

पेरिस स्थित इकोनॉमिक रिसर्च कंसल्टेंसी Asterès द्वारा Asterès Impact Model (MIA) का उपयोग करके किए गए इस अध्ययन में पाई गई मुख्य बातें:

1:39.5 जॉब मल्टीप्लायर: L’Oréal India में सीधे मिलने वाली हर एक नौकरी, पूरी वैल्यू चेन में 39.5 अतिरिक्त नौकरियों को सहारा देती है। इस तरह यह कंपनी लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग, कच्चे माल की खरीद और रिटेल के क्षेत्रों को मिलाकर देश भर में कुल 90,500 नौकरियों को लगातार चलाए रखने में मदद कर रही है।

स्थानीय विनिर्माण का पावरहाउस: भारत सरकार के “Make in India” विज़न के बिल्कुल अनुरूप, भारत में बेचे जाने वाले L’Oréal के 95% प्रोडक्ट्स यहीं स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं। ये प्रोडक्ट्स चाकण (महाराष्ट्र) और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में स्थित कंपनी की अत्याधुनिक और हाई-टेक फैक्ट्रियों में तैयार होते हैं।

ग्लोबल एक्सपोर्ट हब: L’Oréal की भारतीय फैक्ट्रियां दुनिया भर के लिए एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में काम करती हैं, जहाँ से तैयार माल को 25 अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में निर्यात किया जाता है।

सैलून इकोनॉमी का मुख्य आधार: L’Oréal भारत की €230 मिलियन (2,000+ करोड़ रुपये) के प्रोफेशनल हेयरड्रेसिंग इकोसिस्टम को खड़ा करने में एक मुख्य ताकत रहा है। इस नेटवर्क के तहत कंपनी देश भर के 54,000 से अधिक सैलून के साथ साझेदारी करती है।

कौशल विकास के प्रभाव का प्रमाण: निवेश पर 25 गुना सामाजिक रिटर्न 

पिछले एक दशक में, L’Oréal ने 3.3 मिलियन  हेयरड्रेसर के हुनर को निखारा है और अपने ‘ब्यूटी फॉर अ बेटर लाइफ’ कार्यक्रम के माध्यम से 42,000 महिलाओं की मदद की है। आज, भारत के टॉप स्टाइलिस्टों में से लगभग 60% महिलाएं हैं — यह विविधता और लैंगिक समानता के प्रति L’Oréal की प्रतिबद्धता का एक बड़ा प्रमाण है।

बड़ा ‘सोशल रिटर्न’: एक स्वतंत्र पीडब्ल्यूसी इम्पैक्ट स्टडी (2025) के अनुसार, L’Oréal की कौशल विकास पहलों से निवेश पर 25 गुना असाधारण सोशल रिटर्न मिलता है।

घरेलू आय में बढ़ोतरी: इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने वाले लोगों की मासिक घरेलू आय में औसतन 44% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे पूरा परिवार स्थायी आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा है।

व्यापक स्तर पर सामाजिक समावेशन: आर्थिक योगदान से आगे बढ़कर, L’Oréal ने महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक समावेशन और सामुदायिक सशक्तिकरण पर केंद्रित अपनी व्यापक सामाजिक पहलों के माध्यम से 1.3 मिलियन से अधिक भारतीयों के जीवन में परिवर्तन लाया है।

L’Oréal India के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन असीम कौशिक ने कहा, “कौशल विकास हमेशा से समावेशी और स्थायी प्रभाव पैदा करने के L’Oréal India के दृष्टिकोण का मुख्य हिस्सा रहा है। जैसे-जैसे भारत का ब्यूटी उद्योग विकसित और बड़ा हो रहा है, सेवाओं, रिटेल और उद्यमिता के क्षेत्रों में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित प्रतिभाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। हमारा नया ब्यूटी स्किलिंग सेंटर महिलाओं को उद्योग के अनुकूल कौशल, भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं और सार्थक करियर के अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है — और इसके साथ ही यह भारत की ब्यूटी अर्थव्यवस्था के विकास में भी योगदान देगा।”

L’Oréal India के मैनेजिंग डायरेक्टर जैक लेबेल ने कहा, “अपार प्रतिभा, रचनात्मकता और आकांक्षाओं के दम पर भारत ‘सुंदरता’ के भविष्य में सबसे आगे खड़ा है। इस स्किलिंग सेंटर के माध्यम से हम उच्च स्तरीय पेशेवर शिक्षा का दायरा बढ़ाना, वंचित वर्ग की महिलाओं को उद्योग के अनुकूल कौशल से लैस करना और ब्यूटी प्रोफेशनल्स व उद्यमियों की उस अगली पीढ़ी को निखारना चाहते हैं, जो भारत की ‘सुंदरता’ अर्थव्यवस्था के विकास को नया आकार देगी।”

दुनिया के एक सबसे तेज़ी से बढ़ते सौंदर्य बाज़ार भारत में, L’Oréal India प्रतिभा, नवाचार, उद्यमिता और क्षमता निर्माण में निवेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह निवेश न केवल ‘सुंदरता’ के भविष्य को ऊर्जा देता है, बल्कि भारत के व्यापक आर्थिक और सामाजिक विकास को भी रफ्तार प्रदान करता है।