Saturday , June 6 2026

IIHMR : हेल्थकेयर एनालिटिक्स में रोजगार संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

जयपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। IIHMRयूनिवर्सिटी ने अपनी वेबिनार श्रृंखला के दूसरे सत्र का आयोजन “हेल्थकेयर एनालिटिक्स और डिजिटल हेल्थ: स्वास्थ्य क्षेत्र में उभरते करियर विकल्प” विषय पर किया।

यह वेबिनार उन छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए उपयोगी रहा जो हेल्थकेयर एनालिटिक्स, डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा और हेल्थ टेक जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं तलाश रहे हैं। सत्र में प्रतिभागियों को आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलती कौशल आवश्यकताओं की जानकारी भी दी गई।

सत्र का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य सेवाओं में एनालिटिक्स, एआई, डिजिटल तकनीकों और डेटा प्रबंधन के बढ़ते महत्व से परिचित कराना था। प्रतिभागियों को नए करियर विकल्पों, क्षेत्र में उभरते रुझानों तथा डिजिटल हेल्थ क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों की जानकारी भी दी गई।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ पी.आर. सोडानी ने बताया स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिससे डेटा और तकनीक की समझ रखने वाले युवाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को ऐसे उभरते करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देना है। हमें खुशी है कि इस वेबिनार में प्रबंधन, स्वास्थ्य, फार्मेसी, लाइफ साइंस, इंजीनियरिंग, आईटी और अन्य संबंधित क्षेत्रों के छात्रों ने भाग लिया।”

वेबिनार में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी तथा स्कूल ऑफ डिजिटल हेल्थ के प्रोफेसर एवं डीन डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।