लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमरावती स्पोर्ट्स सिटी और अमरावती आईटी सिटी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली से भरपूर भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
अमरावती ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रवि प्रकाश पांडे ने कहा, “किसी भी शहर की असली पहचान उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि उसके प्राकृतिक वातावरण और हरियाली से बनती है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन देना चाहते हैं तो आज से ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। एक पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। समाज, संस्थाओं और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही स्वच्छ और हरियाली से समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal