नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 874.86 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की उछाल के साथ 51,561.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,584.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, नैस्डेक 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,830.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,518.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,360.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 93.87 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछल कर 8,244.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 149.01 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,944.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजार में आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,075.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,505.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत टूट कर 5,053.36 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 383.78 अंक यानी 4.44 प्रतिशत लुढ़क कर 8,255.63 अंक के स्तर पर आ गया है।इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 128.75 अंक यानी 2.20 प्रतिशत फिसल कर 5,711.04 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,050.69 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,420 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 432.30 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,245.16 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 206.40 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूट कर 25,047 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत घट कर 1,593.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal