लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाइटन कंपनी लिमिटेड ने अपनी तरह के पहले इंटीग्रेटेड कैंपेन ‘साईन ऑफ यू’ के लॉन्च की घोषणा की है। जिसे खासतौर पर वर्तमान में चल रहे आईपीएल सीज़न के दौरान इंडियन साईन लैंग्वेज (आईएसएल) फीड के लिए तैयार किया गया है। यह टाइटन के सात जाने-माने ब्राण्ड्स को एक साथ लाने वाला कोलाबोरेशन है, जो एक्सेसिबिलिटी (पहुंच) एवं मानवीय जुड़ाव की सोच के साथ स्टोरीटैलिंग को नया रूप देता है। (फिल्म लिंकः टाइटन वॉचेज़, तनिष्क, मिया बाय तनिष्क, कैरटलेन, तनाएरा, टाइटन आई प्लस, और अर्थ)
यह कैंपेन एक ही किरदार मीशा के सफ़र से जुड़ी सात ओरिजिनल फिल्में पेश करता है, जो अलग-अलग रिश्तों, पहचान एवं स्व-अभिव्यक्ति के पलों का अनुभव करती है। ये सभी फिल्में ब्रांड के लिए ऐसा युनिवर्स बनाती हैं, जो रोज़मर्रा के जीवन में प्यार, विश्वास, कृतज्ञता, स्वीकार्यता, अपनापन और अपनी अलग पहचान जैसे विषयों पर रोशनी डालता है।
टाइटन की कॉर्पोरेट ब्राण्ड टीम के नेतृत्व में एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किए गए इस कैंपेन ‘साईन ऑफ यू’ के लिए कई क्रिएटिव पार्टनर्स जैसे ओगिल्वी, फेमस इनोवेशन्स, लोवे लिंटास, कैरटलेन की इन-हाउस क्रिएटिव टीम और प्रोडक्शन पार्टनर सुपरफ्लाय फिल्म्स ने एक साथ मिलकर काम किया है। खासतौर पर आईपीएल के आईएसएल फीड के लिए इस कैंपेन को स्टोरीटैलिंग फोर्मेट में तैयार किया गया है।
इस अवसर पर अजोय चावला (मैनेजिंग डायरेक्टर, टाइटन कंपनी लिमिटेड) ने कहा, ‘‘टाइटन में हमारा मानना है कि हम जो कुछ भी बनाते हैं, उसमें हमारी दुनिया की झलक दिखनी चाहिए- एक ऐसी दुनिया जहां कई तरह की अभिव्यक्तियां, पहचान और अनुभव मौजूद हैं। ‘साईन ऑफ यू’ एक ‘हाउस ऑफ ब्राण्ड्स’ के रूप में हमारे मूल्यों की सामुहिक अभिव्यक्ति है। आईपीएल के इंडियन साईन लैंग्वेज फीड के लिए ओरिजिनल स्टोरीज़ बनाकर हम व्यूइंग के अनुभव को खास बना देना चाहते हैं तथा शब्दों के दायरे से बढ़कर मानवीय जुड़ाव की क्षमता को उजागर करना चाहते हैं।’’
इस पहल पर बात करते हुए सिरिश चन्द्रशेखर (हैड- कॉर्पोरेट ब्राण्ड, टाइटन कंपनी लिमिटेड) ने कहा, ‘‘टाइटन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है कुछ नया करने की आज़ादी और किसी उद्देश्य के साथ बनाने की क्षमता। यह कैंपेन इसी भावना को दर्शाता है, जहां कई ब्राण्ड्स और क्रिएटिव पार्टनर्स एक साथ मिलकर ऐसा कम्युनिकेशन लेकर आए हैं। जो डिज़ाइन में इन्क्लुज़िव और भावनात्मक रूप से प्रमाणित है। टाइटन के लिए स्टोरीटैलिंग हमेशा से लोगों के साथ जुड़ने का ज़रिया रहा है और ‘साईन ऑफ यू’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है।’’
मैत्री रामकुमार (ग्रुप क्रिएटिव डायरेक्टर, ओगिल्वी बैंगलोर) ने कहा, ‘‘साईन ऑफ यू’ के माध्यम से हमने उन लोगों के जीवन की एक झलक दिखाने का प्रयास किया है, जो सुन नहीं सकते, इसे समुदाय के सदस्यों ने ही जीवंत रूप दिया है। इस शानदार प्रोजेक्ट के लिए हम सभी टाइटन ब्राण्ड्स और उनकी एजेंसियों को बधाई देना चाहेंगे, जिन्होंने इस समुदाय की ताकत, गरिमा को इतनी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है।’’
इस अभियान का समापन एक सामुहिक संदेश के साथ होता है, जो इन फ़िल्मों में दर्शाई गई भावनाओं को एक साथ लेकर आता हैः संकल्प का प्रतीक। कृतज्ञता का प्रतीक। अनमोल होने का प्रतीक। विचारशीलता का प्रतीक। प्रेरणा का प्रतीक। जीत का प्रतीक। एकजुटता का प्रतीक।
ये सभी अभिव्यक्तियां ही ‘साईन ऑफ यू’ का केन्द्र हैं, उन मूल्यों का प्रतिबिम्ब जिन्हें टाइटन कंपनी लिमिटेड हर दिन जीने का प्रयास करती है। कैंपेन को अब आईपीएल मैचों के दौरान आईएसएल फीड पर प्रसारित किया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal