मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। थियेटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज़बरदस्त सफलता के बाद, आमिर खान स्टारर सितारे ज़मीन पर अब अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म 31 मई को दोपहर 1 बजे सोनी मैक्स पर प्रसारित होगी। हंसी, खुशी और भावनाओं से भरपूर यह कहानी देशभर के परिवारों को एक साथ बैठकर देखने का मौका देगी।
सितारे ज़मीन पर ने अपनी सच्ची और सरल कहानी से दर्शकों के दिलों को छुआ। इसने दिखाया कि हर परिवार की अपनी अलग पहचान और गर्माहट होती है “सबका अपना नॉर्मल।” फिल्म ने इन अहम मुद्दों पर बातचीत शुरू की और परिवारों के बीच जुड़ाव और अपनापन को खूबसूरती से दिखाया।
फिल्म में साथ रहने और साथ निभाने की भावनाओं को जिस तरह से दिखाया गया है, उसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। फिल्म के केंद्र में आमिर खान का यह विश्वास है कि बच्चों और उनकी भावनाओं को कहानियों में सबसे पहले रखा जाना चाहिए। यही सोच सोनी मैक्स आगे बढ़ा रहा है, ताकि परिवार मिलकर इस फिल्म का अनुभव कर सकें।
सितारे ज़मीन पर की कहानी है गुलशन अरोड़ा की, जो एक बास्केटबॉल कोच है। उसकी ज़िंदगी अचानक बदल जाती है जब एक ड्रंक-ड्राइविंग हादसे के बाद उसे कम्युनिटी सर्विस करनी पड़ती है। सज़ा के हिस्से के तौर पर उसे न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रेन करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है। जो शुरुआत में एक मजबूरी थी, वही आगे चलकर उसकी ज़िंदगी का सबसे गहरा और व्यक्तिगत सफ़र बन जाती है।
आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान गुलशन के किरदार में नज़र आते हैं, जबकि जेनेलिया डिसूज़ा उनकी पत्नी सुनीता का अहम रोल निभा रही हैं। इनके साथ नमन मिश्रा, ऋषभ जैन, अरूष दत्ता, आशीष पेंढसे, सिमरन मंगेशकर, वेदांत शर्मा, सम्वित देसाई, ऋषि शाहानी, आयुष भंसाली और गोपीकृष्णन के. वर्मा जैसे असली लोग प्रोफेशनल एक्टर्स नहीं दिखाई देते हैं। इनकी मौजूदगी फिल्म को एक अलग तरह की सच्चाई, मासूमियत और दिल छू लेने वाली भावनाओं से भर देती है।

लीड एक्टर और प्रोड्यूसर, आमिर खान ने कहा, “सितारे ज़मीन पर को जो प्यार मिला है, वह हमारे लिए सचमुच बेहद खास और भावुक करने वाला रहा है। हमारी कोशिश थी एक ऐसी कहानी बनाने की जो गर्मजोशी, खुशी और दिल से जुड़ी हो — एक ऐसी फिल्म जिसे परिवार साथ बैठकर देख सकें और आनंद ले सकें। अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को हंसते, मुस्कुराते और भावुक होते देखना हमारे लिए बहुत खास अनुभव रहा है। सालों से सोनी मैक्स परिवारों को साथ लाकर घर पर फिल्में देखने और एंजॉय करने का मौका देता आया है, और अब इसी चैनल के ज़रिए यह फिल्म देशभर के और भी ज़्यादा घरों तक पहुंचेगी और वही अपनापन और खुशी बांटेगी।”
एक्ट्रेस, जेनेलिया डिसूज़ा ने कहा, “सितारे ज़मीन पर को खास बनाता है इसकी मासूमियत और खुशी, जिसके ज़रिए यह इतनी अहम कहानी दर्शकों तक पहुंचाती है। अक्सर हम लोगों को उनकी कमियों के आधार पर पहचान देते हैं, लेकिन यह कहानी दिखाती है कि वे कितना कुछ हासिल कर सकते हैं। मुझे बेहद खुशी है कि अब देशभर के परिवार इस खूबसूरत सफ़र को वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के दौरान सोनी मैक्स पर साथ मिलकर देख पाएंगे।”
भारतीय घरों में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर्स और पसंदीदा कहानियाँ लेकर आने के लिए मशहूर, सोनी मैक्स अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐसी फिल्मों का प्रीमियर करता रहा है जो परिवारों को साथ लाकर साझा मनोरंजन के पलों का जश्न मनाती हैं। आमिर खान ने इस फिल्म को अपर्णा पुरोहित के साथ आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया है, जिसमें बी. श्रीनिवास राव और रवि भगचंदका प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में हंसी, गर्माहट और भावनाओं का ऐसा संगम है जो हर पीढ़ी के लिए एक यादगार और अविस्मरणीय उत्सव साबित होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal