मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। युवाओं के पसंदीदा और भारत के प्रमुख एथलीजर फुटवियर ब्रांड्स में से एक, स्पार्क्स ने अपना स्प्रिंग-समर कलेक्शन लॉन्च कर दिया है। इस बार ब्रांड ने स्टाइल और एटीट्यूड पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए ‘समर स्वैग’ कैंपेन के तहत अपने नए शू-स्टाइल सैंडल्स पेश किए हैं।
इन शू-स्टाइल सैंडल्स को आज की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। ये बताते हैं कि युवा अब फुटवियर को सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि अपनी पहचान और स्टाइल का हिस्सा मानते हैं। ‘समर स्वैग’ कैंपेन के जरिए स्पार्क्स लोगों के आसान और कॉन्फिडेंट स्टाइल को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि वे अपने लुक को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सकें।
इन सैंडल्स की बनावट में फ्लेक्सिबिलिटी का विशेष ध्यान रखा गया है। इसे इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह पैरों के नेचुरल मूवमेंट का खास ख्याल रखे। यही वजह है कि ये सैंडल्स वॉकिंग, हल्की हाइकिंग और हर दिन पहनकर कहीं आने-जाने जैसी गतिविधियों के लिए आरामदायक बनते हैं।
वहीं, इनका सोल मजबूती के साथ ही साथ बेहतर पकड़ देता है, जिससे अलग-अलग तरह की सतहों पर भी संतुलन बना रहता है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस सैंडल्स में एयरफ्लो की शानदार सुविधा भी दी गई है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी आराम बना रहता है। इसके साथ ही, ये सैंडल्स वजन में पूरी तरह हल्के हैं, ताकि इन्हें पूरे दिन बिना किसी परेशानी के आसानी से पहना जा सके।
इन सैंडल्स का स्पोर्टी और मॉडर्न स्टाइल इन्हें और भी आकर्षक बनाने के लिए काफी है। इन्हें आसानी से अलग-अलग कैजुअल लुक्स के साथ पहना जा सकता है, वहीं ये अपने आप में भी एक स्टाइल स्टेटमेंट की तरह नजर आते हैं। हल्का वजन, बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी और पूरे दिन आराम देने वाली डिज़ाइन इन्हें खासतौर पर गर्मियों के मौसम के लिए और ज्यादा उपयोगी बनाता है।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के को-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और होल टाइम डायरेक्टर गौरव कुमार दुआ ने कहा, “सैंडल कैटेगरी में लीडर होने के नाते हमारा फोकस हमेशा लगातार नए प्रोडक्ट इनोवेशन के जरिए अपनी इस मजबूत पहचान को और बेहतर बनाने पर रहा है। ग्राहकों की बदलती पसंद के साथ अब ऐसे फुटवियर की माँग तेजी से बढ़ रही है, जो एक साथ कई जरूरतों को पूरा कर सकें और शू-स्टाइल सैंडल इस जरूरत का सबसे सटीक उदाहरण है। इसमें जूते जैसी मजबूती और सपोर्ट के साथ सैंडल्स जैसी स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जो इस कैटेगरी में इसे एक अलग पहचान देता है। ‘समर स्वैग’ कैंपेन के तहत इन शू-स्टाइल सैंडल्स को लॉन्च करने का उद्देश्य खासतौर पर युवाओं के बीच स्टाइल और एटीट्यूड को और मजबूती से सामने लाना है, क्योंकि आज के समय में युवा फुटवियर को अपनी पर्सनालिटी का जरुरी हिस्सा मानते हैं।”
इस लॉन्च के साथ स्पार्क्स ने अपने ‘समर स्वैग’ कैंपेन की शुरुआत कर दी है और आने वाले समय में ब्रांड इसी तरह के और भी स्टाइल-केंद्रित प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal