आधुनिक भारतीय घरों के लिए वोल्‍टास का स्मार्ट कदम, लॉन्च हुई एआई आधारित एसी रेंज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बढ़ती गर्मी के बीच वोल्‍टास लिमिटेड ने अपने रेजिडेंशियल कूलिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई वर्टिस एआई स्पिल्‍ट एयर कंडिशनर सीरीज़ पेश की है। आधुनिक भारतीय घरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह नई रेंज एआई आधारित स्मार्ट कूलिंग और बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ आती है, ताकि तेज गर्मी में भी लगातार आरामदायक तापमान बनाए रखा जा सके। एआई एडैप्टिव कूलिंग फीचर वातावरण की स्थिति के अनुसार कूलिंग की तीव्रता को डायनामिक तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ठंडक नहीं होती और घर के सभी सदस्यों को बैलेंस्‍ड कंफर्ट मिलता है।

इसके अलावा, इसमें एआई एनर्जी मैनेजर फीचर भी दिया गया है, जिसे वोल्‍टास इंटेलीजेंस एप से जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर अपने महीने भर की बिजली खपत का लक्ष्य तय कर सकते हैं। सिस्टम उसी के अनुसार रियल टाइम में कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हुए ऊर्जा उपयोग को कुशलता से मैनेज करता है, जो तेज गर्मी के मौसम में घरों की एक अहम चिंता को दूर करता है। नई सीरीज़ में एआई जियोफेंसिंग तकनीक भी शामिल है, जो लोकेशन के आधार पर यह पहचान लेती है कि यूजर घर के करीब पहुंच रहे हैं। इसके बाद एसी पहले से कमरे का तापमान आरामदायक बना देता है, जबकि खाली कमरे में ऊर्जा की बचत सुनिश्चित की जाती है।

वर्टिस एआई सीरीज़ एडवांस्ड तकनीक को भारतीय घरों के लिए तैयार समाधानों के साथ जोड़ने की वोल्‍टास की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्मार्ट कूलिंग फीचर्स, एनर्जी मैनेजमेंट क्षमताओं और परफॉर्मेंस-ड्रिवन डिज़ाइन के साथ यह नई रेंज गर्मियों के मौसम में आराम, सुविधा और ऊर्जा दक्षता का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।

यह नई रेंज देशभर में वोल्‍टास के सभी अधिकृत डीलर्स, रिटेल स्टोर्स और प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी।