उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। खास बात यह रही कि उर्वशी ने लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट पर कदम रखा। अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से उन्होंने दुनियाभर के फोटोग्राफरों और फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।79वें कान्स समारोह में उर्वशी ने वियतनामी फैशन लेबल जोलीपोली की सिल्वर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। अभिनेत्री का यह लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। बॉडी फिटेड गाउन पर की गई बारीक कारीगरी और चमकदार डिजाइन ने उनके पूरे लुक को बेहद खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और एक आकर्षक पर्स कैरी किया, जिसने उनके स्टाइल को और भी निखारा।उर्वशी का हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया, जिसमें क्राउन स्टाइल का खास टच दिया गया था। रेड कार्पेट पर उनके आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। फैंस उनके इस अंतरराष्ट्रीय लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे कान्स 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में से एक बताया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal