Tuesday , May 12 2026

IVF और फर्टिलिटी जर्नी के संघर्षों को उजागर करता ‘+1 इन योर मदरहुड जर्नी’

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने मदर्स डे के अवसर पर अपना नया कैंपेन “+1 इन योर मदरहुड जर्नी” लॉन्च किया है। यह कैंपेन एक बेहद संवेदनशील लेकिन अक्सर अनदेखे सच को सामने लाता है कि मातृत्व की शुरुआत बच्चे के जन्म से नहीं, बल्कि उस पल से होती है जब एक महिला मां बनने की इच्छा महसूस करती है।

आज के दौर में जब फर्टिलिटी जर्नी आधुनिक परिवार निर्माण का अहम हिस्सा बनती जा रही है। यह कैंपेन गर्भधारण से पहले के भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक संघर्षों पर प्रकाश डालता है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस इस पहल के जरिए मातृत्व को लेकर समाज की पारंपरिक सोच को नई दिशा देना चाहता है और हर कदम पर साथ निभाने वाले साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करना चाहता है।

इस कैंपेन का मुख्य आकर्षण एक भावनात्मक फिल्म है, जिसकी कहानी एक फर्टिलिटी क्लिनिक पर आधारित है। बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली अंदाज में फिल्म एक महिला की प्रतीक्षा, उम्मीद, धैर्य और संघर्ष को दर्शाती है। वह अपने आसपास अन्य दंपतियों को मातृत्व और पितृत्व के अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हुए देखती है। बिना ज्यादा संवादों के यह फिल्म उन भावनाओं को बखूबी सामने लाती है, जिनसे असिस्टेड रिप्रोडक्टिव जर्नी से गुजरने वाले लोग अक्सर अकेले जूझते हैं।

इस कैंपेन की कल्पना और क्रिएटिव निष्पादन ब्रांड की क्रिएटिव एजेंसी पार्टनर सोचीर्स (Socheers) ने किया है, जिसने आधुनिक मातृत्व की भावनात्मक जटिलताओं को बेहद संवेदनशीलता और वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया है।

भारत में अनुमानित 1.46 करोड़ दंपति फर्टिलिटी संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद आईवीएफ जैसी प्रक्रियाओं पर खुलकर चर्चा कम ही होती है, क्योंकि सामाजिक झिझक, भावनात्मक दबाव और आर्थिक बोझ अक्सर लोगों को चुप रहने पर मजबूर कर देते हैं।

इस कैंपेन के जरिये इन अनुभवों को मुख्यधारा में लाकर इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ऐसी चर्चाओं को सामान्य बनाने और वैकल्पिक तरीकों से माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले लोगों के साहस को सम्मान देने का प्रयास करता है। यह कैंपेन यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चलाया जाएगा। मातृत्व की यात्रा केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि चिकित्सा और आर्थिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण होती है।

इसे ध्यान में रखते हुए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस समाधान प्रदान करता है। जिनमें आईवीएफ, आईयूआई और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स का कवरेज शामिल है। साथ ही मैटरनिटी खर्च, प्री और पोस्ट-नेटल केयर तथा नवजात शिशु के लिए पहले दिन से मेडिकल और वैक्सीनेशन कवरेज भी उपलब्ध कराया जाता है।

इस कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं हेड – डिजिटल बिजनेस, मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी तरुण खन्ना ने कहा, “मातृत्व किसी एक क्षण से परिभाषित नहीं होता, यह एक निर्णय से शुरू होकर हर कदम के साथ विकसित होता है। ‘+1 इन योर मदरहुड जर्नी’ के माध्यम से हम इस पूरी यात्रा को पहचान और सम्मान देना चाहते हैं, खासकर उन पड़ावों को जो अक्सर अनदेखे रह जाते हैं। हमारा प्रयास ग्राहकों को ऐसे समाधान देना है, जो उनकी बदलती जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और उन्हें केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और भरोसा भी प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी हर माता-पिता को उनकी पूरी यात्रा में देखभाल, सुरक्षा और भरोसे के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भावनात्मक, चिकित्सीय और आर्थिक पहलुओं को एक साथ सामने लाकर यह कैंपेन इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस की उस सोच को मजबूत करता है, जिसमें ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप संवेदनशील और प्रासंगिक समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।