Tuesday , May 12 2026

SBI LIFE : मां की सहज समझ और परिवार के प्रति समर्पण को दर्शाती नई फिल्म

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कुछ बातें कहनी नहीं पड़तीं, खास तौर पर जब बात माँ की हो रही हो। खामोशी में छिपी चिंता, मुस्कान के पीछे की हिचकिचाहट, किसी सपने की नाज़ुक शुरुआत, वे वह इन सबको भाँप लेती हैं, अक्सर तब भी जब ये पूरी तरह से ज़ाहिर भी नहीं हुए होते। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अपनी मदर्स डे फल्म ‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’ के ज़रिए इस शक्तिशाली सच को जीवंत रहा है। यह उस मौन भावनात्मक संवेदनशीलता का सम्मान है, जो माँ को हर परिवार में सांत्वना, आत्मविश्वास और विश्वास का पहला स्रोत बनाती है।

यह फिल्म माँ की सहज भावनात्मक समझ पर रोशनी डालती है और उसे परिवार के भीतर विश्वास, दिलासे और आत्मविश्वास की धुरी के रूप में पेश करती है। यह फिल्म बारीक और गहरी समझ वाली कहानी के ज़रिए, ब्रांड के इस विश्वास को मज़बूत करती है कि वह लोगों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है, एक ऐसी शांत लेकिन ज़बरदस्त शक्ति के सहारे, जो हमेशा मौजूद रहती है, ठीक मातृत्व की तरह।

यह फिल्म दो माताओं के बीच मार्मिक संवाद के ज़रिए आगे बढ़ती है। एक युवती है, जो नई-नई माँ बनी है और मातृत्व अवकाश के बाद काम पर लौट रही है। वह ऐसे भावनात्मक विचारों में उलझी हुई है, जिन्हें वह शब्दों में बयाँ नहीं कर पाती। अपनी आकांक्षाओं और अनकही हिचकिचाहट के बीच संतुलन बनाते हुए, वह अपनी भावनाओं व्यक्त करने के लिए संघर्ष करती दिखती है। 

लेकिन, उसकी माँ बिना कुछ कहे ही सब समझ जाती है और उसे प्यार से आश्वस्त करती है कि अपना रास्ता चुनना उसके परिवार के प्रति उसके प्यार या समर्पण को कम नहीं करता, बल्कि यह उसे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ उन लोगों का पालन-पोषण जारी रखने के लिए और अधिक सशक्त बनाता है।

यह फिल्म एक शाश्वत सत्य को दर्शाती है और वह यह है कि माँ की भूमिका हमेशा से सिर्फ देखभाल करने से कहीं अधिक रही है। वे अंतर्ज्ञान (इंट्यूटिव) के आधार पर निर्णय लेती हैं, साथ ही अपने वादों और इरादों के बीच संतुलन बनाती हैं। उनकी भावनात्मक समझ ने न सिर्फ उनके अपने सफर को, बल्कि उनके परिवारों के भविष्य को भी आकार दिया है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर के प्रमुख रविंद्र शर्मा ने इस प्रचार अभियान के बारे बोलते हुए में कहा, “अक्सर बात होती है कि माँ खुद-ब-खुद सब समझ लेती हैं, उनमें एक अलग तरह का सहज ज्ञान होता है, लेकिन इस पर गहराई से कम ही विचार होता है। यह सिर्फ देखभाल नहीं, बल्कि भावनाओं की सहज समझ है, जो अक्सर बिना कहे ही समझ में आ जाती हैं और यह आशंका, उम्मीद और फैसलों को उनके ज़ाहिर होने से पहले ही भाँप लेने की क्षमता है। यह मौन संवेदनशीलता अक्सर ऐसी अदृश्य शक्ति बन जाती है, जो माँ के कुछ सबसे अहम् फैसलों में मदद करती है, विशेष रूप से उन फैसलों में, जो उसके परिवार के भविष्य को आकार देते हैं।”

उन्होंने कहा, “एसबीआई लाइफ में, हम इस सहज वृत्ति को एक गहरी मानवीय सच्चाई के रूप में देखते हैं, जो माताओं को अपने प्रियजनों के साथ खड़े रहने का मार्गदर्शन देती है और साथ ही, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करती हैं, इस भरोसे से कि उनके लिए जो सबसे अधिक मायने रखता है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। अपनी मदर्स डे फिल्म- ‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’ के माध्यम से हम माँ की इस खामोश ताकत को सलाम कर रहे हैं और हर परिवार की आगे की यात्रा में भरोसेमंद साथी बने रहने के अपने वादे को दोहरा रहे हैं।”

एसबीआई लाइफ ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ वाले दृष्टिकोण पर कायम रहते हुए लगातार इस विचार को बढ़ावा दे रहा है कि सही मायने में आज़ादी तभी मिलती है, जब हम अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ उन चीज़ों के लिए भी पूरी तरह तैयार रहें, जो हमारे लिए सबसे अधिक मायने रखती हैं।

पिछले कुछ सालों में, एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे के अवसर पर आम ज़िंदगी से जुड़ी और गहरी समझ पर आधारित अपनी कहानियों के ज़रिए माँ की बदलती पहचान को बखूबी दर्शाया है। इस साल का प्रचार अभियान भी उसी सफर को आगे बढ़ा रहा है और इस बार उसका पूरा ज़ोर उस अंतर्ज्ञान पर है, जो ‘माँ होने’ के अहसास को नई पहचान देता है।

फिल्म इस बात की याद दिलाती है कि सबसे मज़बूत सहारा उन चीज़ों से नहीं मिलता जो कही जाती हैं, बल्कि उन चीज़ों से मिलता है, जो बिना कहे ही समझ ली जाती हैं।