Tuesday , May 12 2026

पहली उड़ान बनेगी यादगार, एअर इंडिया देगा बच्चों को पर्सनलाइज़्ड सर्टिफिकेट और गेम्स

 

गुरूग्राम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने एक नए व्यापक प्रोग्राम क्लाउड चेज़र्स के लॉन्च की घोषणा की है। जिसे परिवारों, खासतौर पर बच्चों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्लाउड चेज़र्स एअर इंडिया द्वारा बच्चों के लिए पेश किए गए प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ की पेशकश है। जिसका उद्देश्य बच्चों में नई चीज़ें अनुभव करने की खुशी एवं उत्सुकता की भावना को बढ़ावा देना है। 

इसके माध्यम से हम अपने नन्हे यात्रियों को कल्पना की अनूठी दुनिया का अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करते हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है जब परिवार के साथ यात्रा का चलन लगातार बढ़ रहा है। 2024 से 2025 के बीच इस सेगमेन्ट में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सोच-समझ कर डिज़ाइन किए गए अनुभवों की ज़रूरत और अधिक बढ़ गई है।

क्लाउड चेज़र्स युनिवर्स महाराजा का नया और रोमांचक अवतार भी लेकर आया है, जो अपनी पारम्परिक भूमिका के दायरे से बढ़कर बच्चों के लिए युवा, साहसी एवं कल्पनाशील साथी के रूप में सामने आता है और उनकी खोज की यात्रा में मार्गदर्शन देता है। इस नए अवतार के महाराजा को खूबसूरती के साथ क्लाउड चेज़र्स ब्राण्ड युनिवर्स के साथ एकीकृत किया जाएगा, जो अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा जैसे ऑनबोर्ड एंगेजमेन्ट किट और पहली उड़ान का सर्टिफिकेट।

उड़ान के दौरान मजेदार किट

लम्बी दूरी और बहुत लम्बी दूरी की उड़ान (8 घंटे से अधिक) भरने वाले 3-9 साल के बच्चों को नई डिजाइन की गई वाइब्रेन्ट एक्टिविटी किट मिलेगी। इस किट में मजेदार पज़ल्स, गेम्स, ड्रॉइंग सेक्शन और डिस्कवर प्रॉम्प्ट्स होंगे। इन किट्स को क्लाउड चेजर्स की ब्रांडिंग के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें महाराजा को प्लेफुल अवतार में पेश किया गया है।

पहली उड़ान का पर्सनलाइज़्ड सर्टिफिकेट

खास मौकों का जश्न मनाने और पहली उड़ान को यादगार बनाने के लिए, एअर इंडिया ने अपने लोकप्रिय फर्स्ट फ्लाइट सर्टिफिकेट के डिजाइन को नया रूप दिया है। कैप्टन और क्रू द्वारा साइन किए गए इन सर्टिफिकेट्स को नए मज़ेदार डिज़ाइन में पेश किया गया है, जो बच्चों की पहली उड़ान की एक यादगार बना देता है। माता-पिता अपने बच्चे के पहले हवाई सफर को यादगार बनाने के लिए इस सर्टिफिकेट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

उड़ान के दौरान मनोरंजन और गेम्स

विस्ता इन-फ्लाइट एंटरटेनमेन्ट सिस्टम पर ‘किड्ज़ ज़ोन’ विस्ता स्ट्रीम भी है, जिसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है और इसमें बच्चों के लिए 35 घंटे से अधिक का कंटेंट मिलता है। ग्लोबल पार्टनर्स जैसे मूनबग, रैड बुुल टीवी आदि के सहयोग से एअर इंडिया 3-13 साल के बच्चों के लिए एनिमेटेड और एजुकेशनल कंटेंट की सीरीज लेकर आई है। ‘किड्स मैप्स’ जैसे इंटरैक्टिव  फीचर्स तथा उनो, एंग्री बर्ड्स, चैस और लुडो रेस जैसे गेम्स डिजिटल अनुभव को और भी दिलचस्प बना देते हैं। मनोरंजन का यह अनुभव सिर्फ विजुअल कंटेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वॉबल के सहयोग से बच्चों के लिए जानकारीपूर्ण और लर्निंग ऑडियो स्टोरीज़ भी उपलब्ध हैं, ताकि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम हो सके।

इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा, ‘‘क्लाउड चेज़र्स के साथ हमने बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए एअर इंडिया की उड़ान के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है। हम खासतौर नन्हें यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रोग्राम लेकर आए हैं, उनकी यात्रा को मज़ेदार और रोमांचक बना देगा। इस लॉन्च के साथ हमने अपने प्रतिष्ठित महाराजा को भी नए एवं प्लेफुल अवतार में पेश किया है। गर्मियों की छुट्टियां आ रही हैं, ऐसे में बच्चांे के लिए यात्रा को खास बनाते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह लॉन्च एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के पहले दौर की शुरूआत है, आने वाले समय में हम एअर इंडिया के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को और बेहतर अनुभव प्रदान करने के प्रयास जारी रखेंगे।’’

अभिभावकों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयास में क्लाउड चेज़र्स में सेवाएं भी शामिल की गई हैंः

प्रायोरिटी हैंडलिंगः बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवार को एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी, जहां भी संभव हो उन्हें प्रायोरिटी चैक-इन की सुविधा दी जाएगी।

यात्रा के दौरान अधिक आराम- चुनिंदा अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर इन्फेन्ट मील और बेसीनेट सीट की सुविधा उपलब्ध होगी।

एअर इंडिया का खास आतिथ्यः 24/7 सपोर्ट, और एअर इंडिया के क्रू द्वारा शानदार हॉस्पिटेलिटी, जिन्हें नन्हें यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए प्रशिक्षित किया गया है।