Saturday , August 29 2026

‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज़

नेटफ्लिक्स ने अपने नए रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश मुख्य आकर्षण के रूप में नजर आएंगे। यह शो दुबई में रहने वाले भारतीय अमीरों की आलीशान और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दर्शाएगा, जिसमें प्राइवेट जेट्स, डिजाइनर कपड़े, लग्जरी पार्टियां और हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल की झलक देखने को मिलेगी।हालांकि शो केवल चमक-धमक तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रेलर में दोस्ती, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और पर्दे के पीछे चलने वाले ड्रामे की भी झलक दिखाई गई है। शो में सतीश और तबिंदा संपाल, रिजवान और साना साजन, द्युति पर्रक और इरिना किनाख जैसे चेहरे भी नजर आएंगे। वहीं टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, सनी लियोन और विवेक ओबेरॉय की भी खास झलकियां देखने को मिलेंगी।तेजस्वी प्रकाश ने इस शो को ‘देसी मसाला’ बताया है, जबकि करण कुंद्रा का कहना है कि यह शो उम्मीद से कहीं ज्यादा वास्तविक और दिलचस्प है। अगर दर्शकों को दुबई ब्लिंग पसंद आया था, तो ‘देसी ब्लिंग’ उन्हें और ज्यादा मनोरंजन देने वाला है। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।—————