मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जैसे-जैसे गर्मी पूरे देश में अपना असर दिखा रही है, ठंडा और हाइड्रेटेड रहना व्यस्त दिनों में सबसे ज़रूरी हो जाता है। सोनी सब के कलाकारों के लिए, तेज़ स्टूडियो लाइट्स और लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच यह और भी अहम हो जाता है। इस गर्मी, नितिन बाबू, गुलकी जोशी, समृद्ध बावा और अक्षया हिंदालकर ने साझा किया कि जब तापमान बढ़ता है तो वे किस तरह के पेय और घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं और कौन-सी ताज़गी उन्हें हमेशा ऊर्जा से भर देती है।
नितिन बाबू, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में चिराग का किरदार निभा रहे हैं, ने साझा किया, “मैंने सालों में सीखा है कि हाइड्रेटेड रहना सिर्फ पानी पीने से नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्या खाते हैं और दिनभर खुद को कैसे संभालते हैं। सेट पर मेरे पास हमेशा नींबू पानी या फ्रेश लाइम वॉटर की बोतल रहती है। यह ऊर्जा बनाए रखता है और भारीपन भी नहीं देता। घर पर, लंबे दिन के बाद मुझे ठंडी छाछ का गिलास सबसे ज़्यादा पसंद है। यह शरीर को भीतर से ठंडक देता है और इसमें एक अलग ही सुकून होता है। ये छोटी-छोटी चीज़ें ही गर्मियों के सबसे कठिन दिनों में बड़ा फर्क डालती हैं।”
गुलकी जोशी, जो यादें में सृष्टि का किरदार निभा रही हैं, ने साझा किया, “हाइड्रेशन को मैं बहुत गंभीरता से लेती हूँ, खासकर मुंबई में जहाँ गर्मी और नमी दोनों मिलकर शरीर को थका देते हैं। मैं दिनभर पानी, ताज़े जूस और नारियल पानी ज़्यादा पीती हूँ और खाने को भी हल्का रखने की कोशिश करती हूँ। नारियल पानी वो चीज़ है जिसे मैं गर्मियों में कभी मना नहीं करती। यह प्राकृतिक है, ठंडक देता है और शरीर के लिए बेहद अच्छा है। सेट पर मेरे पास हमेशा एक छोटा वॉटर स्प्रे रहता है ताकि शॉट्स के बीच तुरंत फ्रेश हो सकूँ। हमारे बड़े हमेशा कहते थे कि प्यास लगने से पहले पानी पीना चाहिए, और मैं मानती हूँ कि यही इस मौसम का सबसे अच्छा सुझाव है।”
समृद्ध बावा, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन का किरदार निभा रहे हैं, ने साझा किया, “मुंबई की गर्मी के लिए सच में तैयारी करनी पड़ती है। शूटिंग वाले दिनों में मैं दिनभर पानी पीने की कोशिश करता हूँ क्योंकि काम में उलझकर इसे भूलना आसान होता है। लेकिन जो मुझे सच में ताज़गी देता है, वह है ठंडा आम पन्ना बिल्कुल वैसा जैसा मेरी माँ हर गर्मी में घर पर बनाती थीं। वह खट्टे-मीठे का सही संतुलन रखती थीं और एक गिलास ही सारी थकान मिटा देता था। घर से दूर रहते हुए, यही छोटी-छोटी चीज़ें सबसे ज़्यादा याद आती हैं। यह सिर्फ एक पेय नहीं है, यह एक एहसास है।”
अक्षया हिंदालकर, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में राशी का किरदार निभा रही हैं, ने साझा किया, “गर्मियों में सेट पर दिन काफी व्यस्त रहते हैं, इसलिए मैंने सीखा है कि हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी है। मैं हमेशा अपने साथ बड़ा सा बोतल रखती हूँ जिसमें इंफ्यूज़्ड वॉटर होता है। कभी उसमें पुदीना, नींबू या फल के कुछ टुकड़े डाल देती हूँ ताकि दिनभर पीना मज़ेदार लगे। यह मुझे हल्का और ऊर्जावान बनाए रखता है। साथ ही, मैं छोटे-छोटे ब्रेक लेने की कोशिश करती हूँ ताकि थोड़ी देर ठंडक मिल सके, चाहे कुछ ही मिनट क्यों न हों। मेरे लिए यह सब आसान और व्यावहारिक तरीकों से खुद को ताज़ा रखने और गर्मी में काम जारी रखने का तरीका है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal